
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल स्थित बारूद कंपनी में विस्फोट हो गया. जिससे 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसका नाम SBL एनर्जी है. कंपनी में बारूद बनाने का काम हो रहा था.
नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि कंपनी में बारूद बनाने का काम चल रहा था. तभी विस्फोट हो गया. जिससे 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है. जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल
पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन से विस्फोट की जानकारी ली और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए हैं. जिला कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. जिस कंपनी में विस्फोट हुआ है, नागपुर शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी डर गए. विस्फोट के बाद कंपनी में आग लग गई और अंदर मौजूद कर्मचारियों-मजदूरों में भगदड़ गई. कुछ लोग अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए.
फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बारूद फैक्टी में विस्फोट की खबर मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है. अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें नागपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.