scorecardresearch
 

कार चला रहे नाबालिग ने स्कूटी सवार कपल को मारी टक्कर, पति की मौत... पत्नी की हालत गंभीर

मुंबई में कार चला रहे एक नाबालिग ने स्कूटी सवार कपल को टक्कर मार दी थी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं इलाज के दौरान पति की मौत हो गई. जबकि पत्नी अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

Advertisement
X
ध्रुमिल पटेल और उनकी पत्नी. (File Photo: Dipesh Tripathi/ITG)
ध्रुमिल पटेल और उनकी पत्नी. (File Photo: Dipesh Tripathi/ITG)

मुंबई के विद्याविहार इलाके में बीते दिनों एक तेज़ रफ़्तार एसयूवी (SUV) ने स्कूटर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन 9 दिनों बाद पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज अभी जारी है. जिस एसयूवी ने टक्कर मारी थी, उसे एक 17 वर्षीय लड़का चला रहा था. कपल घाटकोपर का रहने वाला था. 

मृतक की पहचान ध्रुमिल पटेल के रूप में हुई है. हादसे के बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उनके हाथ और पैर की पेल्विक बोन की कई सर्जरी हुई हैं. तिलक नगर पुलिस ने 43 साल के वलजी राजा भूषण के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 199 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 125(a), 125(b), और 281 के तहत मामला दर्ज किया है. क्योंकि कार उसका 17 साल का बेटा चला रहा था.

यह भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट: पुलिस की 5 टीमें, लगातार छापेमारी, फिर गिरफ्तारी... ऐसे पकड़ा गया शिवम मिश्रा

पत्नी के साथ घर लौट रहे थे ध्रुमिल

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में और धाराएं भी लगाई जाएंगी. यह घटना 5 फरवरी की रात को तानसा पाइपलाइन रोड पर सोमैया कॉलेज के पास हुई. पुलिस के मुताबिक ध्रुमिल प्रेमजी पटेल (33) और उनकी पत्नी मीनल पटेल (32) अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे, तभी दूसरी तरफ से तेज स्पीड में आ रही एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी.

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पीड़ित सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत प्राइमरी इलाज के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में उनकी हालत गंभीर होने की वजह से घाटकोपर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. ध्रुमिल पटेल ज़िनोवा शाल्बी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. जबकि उनकी पत्नी मीनल की कई सर्जरी हो चुकी हैं और उनकी हालत अभी भी क्रिटिकल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement