scorecardresearch
 

पहले ये पढ़ें फिर अंदर आएं, घर के बाहर कुरान की आयतें... मीरा रोड केस में चौंकाने वाले खुलासे

मीरा रोड चाकू हमले के आरोपी जैब अंसारी के घर से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसके फ्लैट के बाहर कुरान की आयतों वाला स्टिकर लगा मिला. आरोपी ने गार्ड्स से धर्म पूछकर हमला किया था. एटीएस को संदिग्ध सामग्री भी मिली है. आरोपी का अमेरिका कनेक्शन और अकेले रहने की जानकारी भी सामने आई है.

Advertisement
X
जैब अंसारी के घर से चौंकाने वाले खुलासे हुए (Photo: Screengrab)
जैब अंसारी के घर से चौंकाने वाले खुलासे हुए (Photo: Screengrab)

मुंबई के मीरा रोड में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए चाकू हमले के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी जैब जुबैर अंसारी को लेकर जांच एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं. अब उसके घर से मिली जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है. पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची, तो दरवाजे पर लगा एक स्टिकर देखकर चौंक गई. इस स्टिकर पर लिखा था कि घर में घुसने वाला शख्स सबसे पहले इसे पढ़े. इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई थीं.

बताया गया कि यह आयत कुल हू अल्लाह हू अहद है, जो कुरान के 112वें अध्याय सूरा अल-इखलास की पहली आयत है. इसका अर्थ है कि अल्लाह एक है. यह सूरा अल्लाह की एकता और सर्वोच्चता को दर्शाती है और चार छोटी आयतों में ईश्वर की अवधारणा को स्पष्ट करती है. इसके अन्य हिस्सों में अल्लाह को शाश्वत और निरपेक्ष बताया गया है.

आरोपी जैब जुबैर अंसारी 31 साल का है. वह मूल रूप से मुंबई के कुर्ला या वडाला क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है. फिलहाल वह मिरा रोड के नया नगर इलाके में स्मिता रेजिन्सी बिल्डिंग में अकेले रह रहा था. घटना 28 अप्रैल 2026 की सुबह की है. आरोपी ने एक निर्माणाधीन इमारत में ड्यूटी कर रहे दो सिक्योरिटी गार्ड्स से पहले उनका धर्म पूछा. इसके बाद उनसे कलमा पढ़ने को कहा. जब गार्ड्स ने मना किया, तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

आरोपी के घर के बाहर लगा था खास स्टिकर

महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के घर से कुछ संदिग्ध सामग्री और ऐसे नोट्स बरामद हुए हैं, जिनमें एक आतंकी संगठन से जुड़े संकेत मिले हैं. इसके चलते मामले की जांच और तेज कर दी गई है. आरोपी का बैकग्राउंड भी जांच में सामने आया है. जैब अंसारी का जन्म मुंबई के कुर्ला में हुआ था, लेकिन साल 2000 में उसका परिवार अमेरिका चला गया था. उसके परिवार में पिता जुबैर युसुफ अंसारी, मां सजदा और एक बहन हैं. उसके पिता अमेरिका के केंटकी शहर में टैक्सी चलाने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: 'बचाओ… बचाओ…', चीखता रहा गार्ड, हमले करता रहा बदमाश- मुंबई के मीरा रोड कांड का VIDEO आया सामने

जैब अंसारी ने अमेरिका में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है. वह वहां एक स्कूल में टेनिस इंस्ट्रक्टर के रूप में करीब पांच साल तक काम कर चुका है. इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और वर्ष 2019 में भारत लौट आया. भारत आने के बाद वह कुछ समय के लिए अपनी मौसी रशीदा के साथ मिरा रोड के नया नगर इलाके में रहा. इसके बाद उसने पास के इलाके में किराए पर फ्लैट लिया, जहां वह करीब चार साल तक रहा. बाद में वह स्मिता रेजिन्सी में शिफ्ट हो गया और पिछले दो साल से वहीं रह रहा था.

Advertisement

एटीएस को जांच के दौरान घर से संदिग्ध सामग्री और नोट्स मिले

जैब अंसारी की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं. उसने साल 2023 में शोगला इलयासी नाम की महिला से शादी की थी, जो अमेरिका की नागरिक बताई जाती है. उसके पिता अमेरिका की सेना में रह चुके थे. हालांकि, मई 2025 में दोनों अलग हो गए और मई 2026 में उनका तलाक पूरा हो गया. बताया जाता है कि इस अलगाव की वजह उसका गुस्सैल स्वभाव और व्यवहार था.

जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2022 में वह नौकरी के सिलसिले में यूके भी गया था, लेकिन वहां उसे नौकरी नहीं मिली और वह वापस लौट आया. पुलिस के अनुसार, आरोपी का सामाजिक दायरा बेहद सीमित था और वह ज्यादातर अकेले ही रहता था. उसके दोस्त या नियमित संपर्क में रहने वाले लोग नहीं थे.

यह भी पढ़ें: नाम और धर्म पूछा, फिर कहा- कलमा पढ़ो, मुंबई में गार्ड्स पर चाकू से हमला

वह मिरा रोड में कुछ समय तक बच्चों को केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ाता था, लेकिन करीब दो महीने पहले उसकी यह क्लास भी बंद हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब 90 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया था. अब इस पूरे मामले की जांच एंटी टेररिज्म स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस मिलकर कर रही हैं.

Advertisement

शादी, तलाक और गुस्से वाले व्यवहार की बातें आईं सामने

जांच एजेंसियां इस घटना को “लोन वोल्फ” हमले के तौर पर भी देख रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी के विचार और संपर्क किस तरह के थे. साथ ही, उसके डिजिटल और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है. मामले में सामने आए इन खुलासों ने जांच को और गहराई दे दी है और एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement