scorecardresearch
 

'...तो उसका बाप क्या, मां भी निकलेगी', पुराने पोस्ट का जिक्र होते ही भड़कीं पूर्व मेयर

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुराने विवाद पर पूछे गए सवाल पर बुरी तरह भड़क गईं. यह विवाद मेडिकल छात्रा सेजल पवार द्वारा एक स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम में कथित तौर पर पुरुष शव (कैडेवर) को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सामने आया है.

Advertisement
X
मुंबई की पूर्व मेयर पेडणेकर KEM अस्पताल पहुंची थीं (File Photo- ITG)
मुंबई की पूर्व मेयर पेडणेकर KEM अस्पताल पहुंची थीं (File Photo- ITG)

केईएम (KEM) अस्पताल परिसर में रील्स बनाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुराने विवाद पर पूछे गए सवाल पर बुरी तरह भड़क गईं. साल 2021 के अपने एक सोशल मीडिया कमेंट का जिक्र होने पर पेडनेकर ने बेहद तीखे लहजे में कहा, 'मैं शांति से बोल रही हूं. मेरी मां-बहन निकालेगा तो उसका बाप क्या, उसकी मां भी निकलेगी. सैनिक हूं मैं. ऐसा नहीं होगा.'

दरअसल, यह विवाद मेडिकल छात्रा सेजल पवार द्वारा एक स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम में कथित तौर पर पुरुष शव (कैडेवर) को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सामने आया है. पेडणेकर KEM अस्पताल पहुंची थीं और अस्पताल के डीन डॉ. हरीश पाठक को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अस्पताल परिसर में सोशल मीडिया रील्स बनाने पर रोक लगाई जाए.

पेडणेकर ने कहा, 'बेरोजगारी के कारण लोग अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए रील्स बनाते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज परिसर में इस तरह की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं. अस्पताल में कैडेवर पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए होते हैं, उनका मजाक उड़ाने के लिए नहीं.'

छात्रा के ट्रांसफर की मांग

उन्होंने यह भी मांग की कि KEM मेडिकल कॉलेज की तीसरे वर्ष की छात्रा सेजल पवार को किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया जाए. पेडणेकर ने कहा, 'उसने अपने वीडियो में कई बार KEM को टॉक्सिक और चिंदी बताया है. हम नहीं चाहते कि उसकी पढ़ाई बीच में रुके, लेकिन उसे किसी दूसरे मेडिकल कॉलेज में भेजा जाना चाहिए.'

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने 2021 में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए विवादित पोस्ट का जिक्र किया, तो पेडणेकर नाराज हो गईं. उन्होंने कहा, 'मैं शांति से बात कर रही हूं. लेकिन अगर कोई मेरी मां-बहन के बारे में गलत बोलेगा तो मैं भी जवाब दूंगी. हमने ऐसा कुछ नहीं किया था, आप गलत बात कह रहे हैं.'

दरअसल, 2021 में मुंबई की मेयर रहते हुए किशोरी पेडणेकर के सोशल मीडिया अकाउंट से एक यूजर के सवाल के जवाब में कथित तौर पर 'तुझ्या बापाला' (तेरे पिता को) लिखा गया था. उस समय यह पोस्ट काफी विवादों में रही थी.

बाद में पोस्ट हटाकर पेडणेकर ने सफाई दी थी कि कार्यक्रम में व्यस्त होने के दौरान उनका मोबाइल फोन एक पार्टी कार्यकर्ता के पास था, जिसने यह टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि फोन वापस मिलने के बाद पोस्ट तुरंत हटा दी गई और संबंधित कार्यकर्ता को चेतावनी भी दी गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement