scorecardresearch
 
Advertisement

हेमंत सरकार के मंत्री संजय यादव का तीखा बयान, कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

हेमंत सरकार के मंत्री संजय यादव का तीखा बयान, कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

झारखंड की राजनीति में राजद और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार में राजद कोटे से मंत्री संजय यादव और पार्टी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने एक खास बातचीत में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. दोनों नेताओं ने कहा कि राजद पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और असली राजनीतिक विश्वासघात कांग्रेस की ओर से हुआ है. उन्होंने कांग्रेस के एक नेता का नाम लेते हुए उन्हें सबसे बड़ा विश्वासघाती बताया. इस बयान के बाद महागठबंधन की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और विपक्षी दलों को भी हमले का मौका मिल गया है.

Advertisement
Advertisement