झारखंड में मानव और हाथी के बीच संघर्ष एक गंभीर समस्या बन चुकी है. पिछले दो हफ्तों में हुई हाथियों की कई जानलेवा घटनाओं में 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में उठाकर सरकार से बेहतर नीति, उचित मुआवजा और मजबूत बचाव के उपायों की मांग की है.