scorecardresearch
 

अंतिम संस्कार से पहले मांग भरी फिर आई जोर से हिचकी, 107 साल के बुजुर्ग ने पत्नी के साथ तोड़ा दम

रामगढ़ में बुधवार रात करीब 10 बजे रधवा देवी (96) की मौत हो गई. गांव में गुरुवार को उनके अंतिस संस्कार की तैयारी चल रही थी. 107 साल के मृतका के पति जोधा महतो ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा उन्हें जोर से हिचकी आई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया.  

Advertisement
X
जोधा महतो और रधवा देवी (फाइल-फोटो)
जोधा महतो और रधवा देवी (फाइल-फोटो)

झारखंड के रामगढ़ में एक बुजुर्ग दंपती की मौत से हर कोई हैरान है. स्थानीय लोगों इनके टूट प्रेम की चर्चा कर रहे हैं. दरअसल बुधवार रात करीब 10 बजे रधवा देवी (96) की मौत हो गई. गांव में गुरुवार को उनके अंतिस संस्कार की तैयारी चल रही थी. 107 साल के मृतका के पति जोधा महतो ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा उन्हें जोर से हिचकी आई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया.  

बुजुर्ग पति-पत्नी की इस प्रेम कहानी को देखकर हैरान है. परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति ने अपनी शादी के करीब 78 साल एक साथ हंसी खुशी साथ साथ बिताए थे. इनके बीच एक दूसरे के लिए काफी प्रेम था. दोनों का स्वभाव भी काफी अच्छा था, इनके दो बेटा और चार लड़की है और कई नाती पोते हैं. 

96 साल की पत्नी के साथ 107 के पति ने तोड़ा दम 

परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ बुजुर्ग पति- पत्नी की शव यात्रा निकाली. जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शमशान घाट में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. 

बैंड-बाजे के साथ दोनों एक साथ अंतिम संस्कार किया गया

रधवा देवी और जोधा महतो के छोटे बेटे सुरेश कुश्वाहा ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच काफी प्रेम था. उन्हें इस बात की खुशी है को दोनों मरते दम तक साथ रहे. दोनों ढोल नगाड़ों के साथ अंतिम विदाई दी गई. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement