scorecardresearch
 

बोकारो: शिक्षामंत्री ने लिया इंटर में एडमिशन, बेंच पर बैठकर करेंगे पढ़ाई

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने ही डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह स्थित देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट में दाखिला लिया. वे नियमित क्लास भी करेंगे.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर (PTI)
सांकेतिक तस्वीर (PTI)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अपने ही विधानसभा में इंटर कॉलेज में लिया एडमिशन
  • मंत्री बोले, लोगों ने मजाक उड़ाया, अब पढ़ कर दिखाउंगा

कहते हैं कि पढ़ने लिखने की कोई उम्र नहीं होती. बस इच्छा और जज्बा होना चाहिए. ऐसा ही नजारा देखने को मिला झारखंड में. झारखंड की राजनीति में हमेशा अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहने वाले 10वीं पास सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब इंटर कि पढ़ाई करेंगे. अब शिक्षा मंत्री स्कूल के बेंच पर बैठकर पढ़ाई भी करते नज़र आएंगे. 

सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने ही डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह स्थित देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट में दाखिला लिया. वे नियमित क्लास भी करेंगे. मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जब राज्य में हमें शिक्षा मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही थी, तब कुछ लोगो ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 10वीं पास को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, शिक्षा नीति कैसे बेहतर होगी, क्या करेंगे. 

महतो ने कहा कि उसी विरोध और मज़ाक का आज जबाब दे रहा हूं. हममें वो जोश और जज्बा है कि पढ़ाई पूरी करेंगे, मंत्रालय भी देखेंगे, खेती भी करेंगे और जनता की सेवा भी करेंगे. मंत्री ने कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है. हम पढ़ाई पूरी करेंगे. सूबे के शिक्षा मंत्री का यह जोश और जज्बा एक प्रेरणा देता है. अगर आप चाह लें तो उम्र के किसी भी पड़ाव पर आप सीख सकते हैं, पढ़ाई लिखाई कर सकते हैं.(बोकारो से संजय कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement