जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इसका असर ये हुआ है कि नदियों के जलस्तर में उफान है. डैम में भी बेहिसाब पानी भरा है. रेयासी के सलाल डैम में जलस्तर बढ़ने के बाद गेट खोलने पड़े. भारी बारिश की वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा है.