जम्मू कश्मीर में मानसूनी आफत खत्म होने का नाम नहीं ले रही. वहां कई इलाकों में स्थिति अब भी गंभीर है. मूसलाधार बारिश का संकट कई हिस्सों में दिख रहा है. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं. तो कहीं बादल फटने के बाद हाहाकार मचा है.