scorecardresearch
 

सोनीपत में बड़ा सड़क हादसा! एक के बाद एक टकराए दर्जनों वाहन... लगा लंबा जाम

सोनीपत में शनिवार सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए. जिससे हाईवे पर लंबा जाम लगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
हाईवे से पलटे वाहनों को हटवाते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)
हाईवे से पलटे वाहनों को हटवाते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर पर कोहरे के कारण दर्जनों भर से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए. जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया. जानकारी के अनुसार एक ट्रक दिल्ली जाने वाले हाईवे पर अचानक पलट गया और कोहरा होने के कारण उसके पीछे दर्जन भर से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए थे. जिसके कारण नेशनल हाईवे 44 पर लंबा जाम भी लग गया था.

सूचना के बाद औद्योगिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और 4 क्रेन की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मकसद के बाद वाहनों को हटवाया. तब जाकर नेशनल हाईवे 44 को खोला गया. कोहरे के कारण हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई थी. 

यह भी पढ़ें: UP: सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

पुलिस ने बताया कि दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक के अचानक बेकाबू होकर पलट जाने से हादसा हो गया. जिसके बाद उसके पीछे आ रहे वाहन एक-एक कर टकराते गए. हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आईं. हादसे में घंटों तक फंसे वाहन ड्राइवर परेशान रहे.

घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर लंबा जाम लग गया. दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन ड्राइवर घंटों तक जाम में फंसे रहे. स्थिति इतनी खराब हो गई कि ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया. सर्विस लेन से वाहनों को डायवर्ट कर निकला गया.

Advertisement

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रविंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 44 पर गन्नौर फ्लाईओवर पर एक हादसे में दर्जनों वाहन टकरा गए हैं. वहां पुलिस पहुंची तो देखा कि दिल्ली जाने वाले हाइवे पर एक ट्रक पलट गया था. जिसके बाद चार क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हाईवे से हटाया गया और दोबारा आवागमन शुरू कराया गया. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement