scorecardresearch
 

पड़ोसी ही निकला हैवान, तीन साल की मासूम से दरिंदगी, फिर हत्या कर दफना दी लाश

गुरुग्राम में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पड़ोसी शिवनाथ ने बच्ची को घर के बाहर से अगवा कर चार किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और शव को दफना दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची का शव बरामद कर लिया है.

Advertisement
X
रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार (Photo: Screengrab)
रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में महज तीन साल की मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस सनसनीखेज वारदात में बिहार के रहने वाले आरोपी शिवनाथ को पकड़ा गया है. दरअसल यह मामला गुरुवार की शाम का है जब सेक्टर 37 थाना क्षेत्र  में घर के बाहर खेल रही मासूम को उसका पड़ोसी शिवनाथ वहां से उठाकर 4 किलोमीटर दूर ले गया.

CCTV से पकड़ा गया हैवान

वहां उस दरिंदे ने मासूम से हैवानियत की और फिर पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर शव को वहीं दफना दिया. वहीं दूसरी तरफ बच्ची के गुम हो जाने की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें बनाई और बच्ची को ढूंढना शुरू किया.

इसी दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिससे पता चला कि पड़ोसी ही बच्ची को अपने साथ लेकर कहीं गया था.इस सुराग के आधार पर  पुलिस ने बिहार के सुपौल के रहने वाले शिवनाथ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

जब उससे पूछताछ की गई और बच्ची कहां है ये पूछा गया तो उसने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था. आरोपी ने कहा कि उसने बच्ची की हत्या कर उसे दफना दिया है. इसके बाद उसकी निशानदेही पर मासूम का मिट्टी में दबा शव सेक्टर 37 थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement