वडोदरा के पानीगेट इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रफ्तार के जुनून ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया. महज 5 सेकंड के भीतर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.