scorecardresearch
 

अहमदाबाद के कैफे में गार्लिक ब्रेड में निकली मक्खी, शिकायत के बाद 50 हजार का लगा जुर्माना

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड स्थित एक कैफे में ग्राहक को परोसी गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकल आई. कस्टमर ने तुरंत इस मामले की शिकायत की. इसके बाद नगर निगम ने जांच कर रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

Advertisement
X
गार्लिक ब्रेड में निकली थी मक्खी. (Photo: Representational)
गार्लिक ब्रेड में निकली थी मक्खी. (Photo: Representational)

अहमदाबाद के पॉश इलाके सिंधुभवन रोड स्थित एक चर्चित कैफे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कस्टमर को सर्व की गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी मिली. यह मामला सामने आते ही न सिर्फ कैफे में मौजूद लोग हैरान रह गए, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना ने तेजी से तूल पकड़ लिया. कस्टमर की शिकायत के बाद नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है.

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचे एक ग्राहक ने गार्लिक ब्रेड ऑर्डर की. कस्टमर का कहना है कि उस ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकली. उसने इस मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

अहमदाबाद के शाहीबाग में रहनेवाले ध्रुविल सिंधुभवन रोड पर स्थित कैफे में गए थे. उन्होंने गार्लिक ब्रेड ऑर्डर की हुई थी, लेकिन जब ऑर्डर रिसीव हुआ तो उसमें ऊपर ही मरी हुई मक्खी पड़ी हुई थी, जिसे देख वे चौंक उठे. इस बात की शिकायत कैफे के मैनेजर से की. शुरुआत में कैफे की तरफ से इस मामले को रफादफा करने के लिए ग्राहक को कम्प्लीमेंटरी में पेस्ट्री देने की पेशकश की गई. गार्लिक ब्रेड पर मरी हुई मक्खी का फोटो और वीडियो कस्टमर ने ले लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: IAS के खाने में निकला था कीड़ा, अब फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल, रद्द हो सकता है लाइसेंस

ग्राहक ने ऑर्डर की हुई 850 रुपये की गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकलने को लेकर शिकायत नगर निगम में की. इसके बाद कुछ वीडियो और फोटो वायरल होने लगे. नगर निगम ने जांच के बाद रेस्टोरेंट पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. अहमदाबाद नगर निगम के हेल्थ विभाग की तरफ से कहा गया है कि 18 मार्च को शिकायत मिली थी कि सिंधुभवन रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में ऑर्डर की गई गार्लिक ब्रेड में मक्खी निकली है.

इसके बाद फ़ूड डिपार्टमेंट के सीनियर फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को भेजकर जांच की गई थी. ग्राहक को रेस्टोरेंट पर बुलाया गया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से वह आ नहीं पाए. रेस्टोरेंट का लाइसेंस समेत चीजों की जांच करने पर लापरवाही को लेकर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. गार्लिक ब्रेड और कुकिंग आयल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं.

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम जब अहमदाबाद आई थी, उस समय कई नामी क्रिकेटर इसी रेस्टोरेंट में पहुंचे थे. जिसके कुछ ही दिनों के बाद गार्लिक ब्रेड में मक्खी निकलने की घटना सामने आई. लोग सवाल कर रहे हैं कि इतने महंगे रेस्टोरेंट के बावजूद क्वालिटी मेंटेन करने में क्यों लापरवाही बरती जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement