scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के ITO रेड लाइट पर भीषण सड़क हादसा, AAP विधायक समेत कई लोग घायल

दिल्ली के ITO रेड लाइट पर भीषण सड़क हादसा, AAP विधायक समेत कई लोग घायल

दिल्ली के आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो विधायकों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचाया गया. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा PWD ऑफिस के पास हुआ. आशुतोष पांडे (32) अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ स्विफ्ट कार में लक्ष्मी नगर से ITO की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और रेलिंग पार करने के बाद सामने से आई इनोवा कार से जा भिड़ी. इनोवा कार में किराड़ी विधानसभा के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल सवार थे.

Advertisement
Advertisement