दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में नगर निगम (MCD) द्वारा बड़े स्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई जहांगीरपुरी से सटे शालीमार गांव में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है. दरअसल, इस सड़क को चौड़ा करने के लिए पिछले मई महीने से ही डिमोलिशन ड्राइव चलाई जा रही है. इस कार्रवाई के दौरान सड़क के किनारे बने कई मकानों के आगे के हिस्सों को तोड़ा गया है. इस डिमोलिशन ड्राइव के तहत इलाके में स्थित एक मस्जिद के ऊपरी दो मंजिलों को भी जमींदोज कर दिया गया है.