जामिया मिलिया इस्लामिया के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में भी दीवारों पर लिखे गए विवादित राजनीतिक नारों को लेकर एक नया हंगामा शुरू हो गया है. जेएनयू की विभिन्न दीवारों पर 'फ्री उमर खालिद' और 'लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी' जैसे नारे लिखे हुए पाए गए हैं. इन विवादित नारों के सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस पर कड़ी चिंता जताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है.