जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराने का बड़ा ऐलान किया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर चुनाव कराने की बात कही है. हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्र चुनाव की आधिकारिक टाइमलाइन और तारीखों के जारी होने तक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.