दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वारदात डीडीए के एक पार्क में अंजाम दी गई, जहां न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे. घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) ने तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, डीडीए और एमसीडी के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.