scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में तूफानी हवा, बारिश से मौसम हुआ कूल, जानें कहां पहुंचा मॉनसून

Delhi-NCR Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम कूल हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने 12 जून के लिए भी आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
Delhi-NCR weather Today 12 june, IMD Rain alert (File Photo- ITG)
Delhi-NCR weather Today 12 june, IMD Rain alert (File Photo- ITG)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मौसम में बदलाव आया है. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी 70 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलीं. वहीं, कुछ जगहों पर धूल का गुबार उड़ा और फिर तेज बारिश हुई.

मौसम विभाग ने 17 जून, 2026 तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 12 जून को बारिश की संभावना है, जबकि 13 से 17 जून के बीच छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कई जगहों पर झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. बता दें कि मौसम में बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. बीती रात मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवा) की वजह से उत्तर भारत में अस्थिरता बढ़ गई है. इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव की गतिविधियां जारी हैं.  

Advertisement
Noida weather (Photo-ITG)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज यानी 12 जून को भी बारिश की संभावना है. दोपहर के बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

कहां पहुंचा मॉनसून?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जून 2026 को केरल पहुंचने के बाद अब  कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.

Monsoon Tracker (@Indiametdept)

दिल्ली-NCR में कब आएगा मॉनसून?
IMD के मुताबिक, दिल्ली और NCR में मॉनसून 25 से 30 जून के बीच पहुंच सकता है. अभी जो बारिश हो रही है, वह प्री-मॉनसून गतिविधि है. असली मॉनसून बारिश जून के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की संभावना है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement