scorecardresearch
 

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मॉनसून पर जानें क्या है अपडेट

IMD Rains Alert Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी हैं. बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि दिल्ली में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

Advertisement
X
Delhi Weather Forecast Today (File Photo)
Delhi Weather Forecast Today (File Photo)

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR सहित आस-पास के इलाकों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, सोहना, पलवल (हरियाणा), बड़ौत और आस-पास के इलाकों में अगले दो घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी. इसके अलावा बागपत, मेरठ,  मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलावटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

बारिश के बाद तापमान में गिरावट
प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश से ही काफी राहत मिली है. वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मॉनसून की बात करें तो आजस 21 जून को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,  औडिशा के कुछ और भागों में मॉनसून आगे बढ़ा है. वहीं, दिल्ली-यूपी में अगले 3-4 दिन में दस्तक दे सकता है. प्री मॉनसून बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है. 

Delhi Weather Forecast IMD Updates

तापमान की बात करें तो वीकेंड पर दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.वहीं, 22 से 24 जून तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं. जबकि इसके बाद 27 जून को हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

Advertisement

सहारनपुर का मौसम पूर्वानुमान 
अगले 24 घंटे के दौरान सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. आसमान में बादल छाए रहेंगे. अगले 3-4 दिनों में देश के पूर्वी राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ बन रही हैं. 24-25 जून तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement