scorecardresearch
 

Delhi Weather: मॉनसून की विदाई के बाद भी दिल्ली में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IMD Rainfall Prediction in Delhi: दिल्ली में बादलों के पहरे के बीच एक बार फिर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद अब 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक धूप में नरमी रहेगी जबकि हफ्ते के आखिरी दिनों में बारिश होने के आसार हैं.

Advertisement
X
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार

Delhi Weather Forecast Updates: दिल्ली में धुंध, धूप और रात की नरम ठंडक मौसम में बदलाव का संकेत दे रही है. हालांकि, अभी मौसम सामान्य बना हुआ है लेकिन IMD के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर बादलों का पहरा और हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अक्टूबर के पहले हफ्ते में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. 

अक्टूबर के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Delhi Weather in October: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक धूप में नरमी और बादलों का पहरा देखने को मिल सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. जबकि 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं. इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच हो सकता है.

मौसम को लेकर IMD की भविष्यवाणी

Delhi Weather IMD forecast

मॉनसून की विदाई के बाद दिल्ली में फिर बरसात!

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि दिल्ली में ये मॉनसूनी बरसात नहीं होगी. जाते मॉनसून में दिल्ली में लगातार बारिश देखने को मिली और राष्ट्रीय राजधानी से मॉनसून ने 29 सितंबर 2022 को विदाई ले ली है. मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के दौरान दिल्ली में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, सितंबर में दिल्ली में 164.5 एमएम मॉनसून की बारिश दर्ज की गई.

Advertisement

फेस्टिव सीज़न में बारिश का खलल

नवरात्रि के मौके पर जिस तरह का मौसम देखने को मिलता है, इन दिनों दिल्ली का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है. हालांकि, आने वाले दिनों में होने वाली बारिश त्योहार के रंग में भंग डालने का काम कर सकती है. बता दें कि अक्टूबर कई त्योहारों को साथ लेकर आ रहा है और धूप में नरमी फेस्टिव सीजन के लिए अच्छी साबित हो सकती लेकिन बारिश इसमें खलल डाल सकती है. वहीं, मॉनसून की विदाई और त्योहारी सीजन के साथ दिल्ली वालों के लिए प्रदूषण कहर बरपा सकता है.

NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के साथ एनसीआर (NCR) में भी आने वाले दिनों में हल्की बारिश के आसार हैं. अक्टूबर के शुरुआती दिनों में मौसम सामान्य रह सकता है. जबकि 6 और 7 अक्टूबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं. माना जा रहा है कि बारिश के बाद ठंड दस्तक दे सकती है. दिल्ली-NCR के बदलते के मौसम के मिजाज को सर्दियों की शुरुआत भी माना जा रहा है.

Advertisement
Advertisement