scorecardresearch
 

दिल्लीवालों को गर्मी से राहत! वीकेंड पर बदलेगा मौसम, IMD ने जताई बारिश की संभावना

मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया है. तेज धूप और सूखे मौसम के कारण लोगों को समय से पहले गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि राहत की खबर यह है कि वीकेंड के आसपास मौसम बदल सकता है.

Advertisement
X
वीकेंड पर तापमान में गिरावट आ सकती है.
वीकेंड पर तापमान में गिरावट आ सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, लेकिन आने वाले वीकेंड में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिल सकती है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री तक अधिक है. सफदरजंग वेधशाला में 7 मार्च को अधिकतम तापमान 35.7°C दर्ज किया गया, जो पिछले करीब 15 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान, कम हवा और फरवरी में बारिश की कमी के कारण गर्मी तेजी से बढ़ी है. सामान्य तौर पर मार्च की शुरुआत में दिल्ली का तापमान 27–28°C के आसपास रहता है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत में ही 35°C पार हो गया.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 14-15 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान बादल छाने, हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रह सकता है, हालांकि मार्च के दूसरे हिस्से में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार बने हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement