scorecardresearch
 

दिल्ली: फैक्ट्री मालिक की हत्या, घर लौटते समय चाकुओं से गोदा

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में काम से जुड़े झगड़े के बाद कुछ लोगों ने 28 साल के एक फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
दिल्ली में फैक्ट्री मालिक की हत्या. (Photo: Representational )
दिल्ली में फैक्ट्री मालिक की हत्या. (Photo: Representational )

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में काम से जुड़े झगड़े के बाद कुछ लोगों ने 28 साल के एक फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना 20 फरवरी को रात करीब 8.30 बजे हुई, जब रवि और चौधरी एंटरप्राइजेज नाम की एक यूनिट के को-ओनर मोटरसाइकिल पर अपनी फैक्ट्री से निकल रहे थे.

पुलिस ने बताया कि हमलावरों के एक ग्रुप ने दोनों को रोका और रवि पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस दौरान उसकी गर्दन, कंधे और पीठ पर कई वार किए गए. जिससे वह घायल हो गया. उसे नरेला के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मोबाइल लूट के दौरान चाकू मारकर किया मर्डर, एक शख्स की हालत गंभीर, ऐसे पकड़े गए आरोपी

अधिकारी ने कहा कि मृतक के भाई की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई और एक टीम बनाई गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या से एक दिन पहले, रवि का राहिद उर्फ ​​राहिल नाम के एक मजदूर से काम से जुड़े निर्देशों को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने कहा कि बहस के दौरान रवि ने राहिद को थप्पड़ मारा था, जिससे वह नाराज था. 

Advertisement

इस घटना से नाराज़ होकर राहिद ने अपने साथियों के साथ फ़ैक्टरी मालिक को खत्म करने की साज़िश रची. अधिकारी ने कहा कि टीम ने संदिग्धों की पहचान की और उन्हें ट्रैक किया. जिसके बाद 22 फरवरी को पुलिस ने तीन लोगों - ऋतिक (18), अभय (19), और एक 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस ने कहा कि साज़िश में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement