scorecardresearch
 

दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही पारा 30 °C के पार, इस हफ्ते और बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. सोमवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. साफ आसमान और धूप के चलते आने वाले दिनों में तापमान में 2–3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है.

Advertisement
X
दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. (File Photo: PTI)
दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. (File Photo: PTI)

दिल्ली में इस सप्ताह गर्मी का असर और तेज होने वाला है. मौसम में हो रहे बदलावों के बीच सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसियों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ रहा है, जबकि कोई नया सिस्टम फिलहाल पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहने की संभावना है. Skymet के अनुसार, साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. इसका असर सुबह और दोपहर के समय ज्यादा महसूस किया जाएगा.

आया नगर में 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान

शहर के अलग-अलग मौसम केंद्रों की बात करें तो आया नगर में सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग में 30.9 डिग्री, रिज में 30.7 डिग्री, लोधी रोड में 30.2 डिग्री और पालम में 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे रातें भी अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो रही हैं. हवा की गुणवत्ता के मोर्चे पर भी स्थिति पूरी तरह संतोषजनक नहीं है. 

Advertisement

गर्मी की आहट के साथ AQI में दिखा सुधार

दिल्ली में 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 193 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर मीटर ‘मध्यम’ और कुछ स्टेशनों पर ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जबकि पंजाबी बाग में एक्यूआई 343 के साथ ‘बहुत खराब’ दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान और स्थिर मौसम की वजह से प्रदूषण के कण हवा में ज्यादा समय तक टिक सकते हैं. एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने 5 मार्च तक हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ बने रहने का अनुमान जताया है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और संवेदनशील वर्ग को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement