scorecardresearch
 

हाथ में गुलदस्ता, साथ में काला बैग... दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाले संदिग्ध की तस्वीर आई सामने

Security Breach At Delhi Assembly Complex: दिल्ली विधानसभा में कार घुसाकर गुलदस्ता छोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है. घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस उसकी मंशा की जांच कर रही है.

Advertisement
X
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरिकेड तोड़ने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है (Photo: ITG)
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरिकेड तोड़ने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है (Photo: ITG)

Delhi assembly security breach: दिल्ली विधानसभा के परिसर में सोमवार करीब दोपहर दो बजे बड़ी घटना हुई. एक गाड़ी तेज रफ्तार में आई और सीधे विधानसभा का बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई. गाड़ी चलाने वाला शख्स अंदर एक गुलदस्ता छोड़कर फरार हो गया. अब उस संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है और उसे पकड़ भी लिया गया है, जिसके हाथ में गुलदस्ता है और कंधे पर एक काला बैग भी है.

दोपहर करीब दो बजे दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 पर एक सफेद रंग की टाटा सिएरा कार बहुत तेज रफ्तार से आई. गाड़ी रुकी नहीं, सीधे बैरिकेड को टक्कर दी. बैरिकेड टूट गया और गाड़ी परिसर के अंदर घुस गई. वहां मौजूद लोग घबरा गए. जोर की आवाज हुई, लोग इधर-उधर भागने लगे.

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को पिछले कुछ दिनों में तीन बार मेल के जरिए धमकियां मिली थीं. जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई थी. और अब इतनी बड़ी घटना हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहे हैं.

फिर क्या हुआ?

गाड़ी अंदर घुसी, स्पीकर के कार में एक गुलदस्ता छोड़ा गया और फिर गाड़ी वापस आई और एक बार फिर बैरिकेड को टक्कर मारकर वहां से भाग गई. पूरी यह घटना सिर्फ पांच मिनट के अंदर हो गई. जब एक सुरक्षाकर्मी गाड़ी की तरफ दौड़ा तो गाड़ी तेजी से बाहर निकल गई.

Advertisement
delhi case
सरबजीत सिंह (Photo: ITG)

गुलदस्ता कहां छोड़ा?

जो गुलदस्ता छोड़ा गया, वो विधानसभा के स्पीकर के कमरे के बाहर रखा मिला. पहले यह नहीं पता था कि उसमें क्या है. पुलिस ने जांच की. अच्छी बात यह रही कि उसमें बम जैसी कोई चीज नहीं मिली. 

कौन है संदिग्ध?

घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया. उसे रूपनगर इलाके से उसकी गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान सरबजीत सिंह के नाम से बताई जा रही है. गाड़ी उत्तर प्रदेश के नंबर से रजिस्टर्ड है. 

यह भी पढ़ें: 'बैरिकेड तोड़ा, कार दिल्ली विधानसभा में घुसाई, फिर फरार...', चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

अब उसकी जो तस्वीर सामने आई है उसमें उसके हाथ में फूलों का गुलदस्ता दिख रहा है और कंधे पर एक काला बैग है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस बैग में क्या था और इस पूरी घटना के पीछे उसकी मंशा क्या थी.

घटना पर उठते बड़े सवाल

यह घटना कई बड़े सवाल खड़े करती है. दिल्ली विधानसभा जैसी सुरक्षित जगह पर एक गाड़ी इतनी आसानी से कैसे घुस गई? वहां CRPF के जवान तैनात थे, फिर भी यह कैसे हो गया? संदिग्ध का इरादा क्या था? सिर्फ गुलदस्ता देना था तो गेट तोड़कर घुसने की क्या जरूरत थी? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब ढूंढ रही है और पूछताछ जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement