scorecardresearch
 

आजतक Impact: SC के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले ट्रकों पर एक्शन की तैयारी, दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक

AajTak Impact: प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर आजतक के खुलासे के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दोपहर 12 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है.

Advertisement
X
प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में ट्रकों की एंट्री जारी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में ट्रकों की एंट्री जारी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिल्ली में हो रही ट्रकों की एंट्री
  • आजतक ने किया था खुलासा
  • हरकत में आई दिल्ली सरकार

AajTak Impact: एक बार फिर आजतक की खबर का असर हुआ. आजतक ने कल बताया था कि कैसे प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर धड़ल्ले से ट्रक दौड़ रहे हैं, जो प्रदूषण फैला रहे हैं. इस खबर के बाद अब दिल्ली सरकार एक्शन में आ गई है. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. 

दरअसल, राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा रखी है. लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों पर ट्रक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं. आजतक ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि रात होते ही ट्रकों की एंट्री हो रही है, जो प्रदूषण बढ़ा रहे हैं. 

आजतक के इस खुलासे के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग दोपहर 12 बजे होगी. इस मीटिंग में ट्रैफिक पुलिस, पर्यावरण विभाग, परिवहन विभाग, दिल्ली पॉल्युशन कंट्रोल कमिटी (DPCC) के साथ साथ NBCC इंडिया के अधिकारी शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें-- AajTak Exclusive: दिल्ली में 'सुप्रीम आदेश' के खिलाफ दौड़ रहे ट्रक, ऐसे फैलाया जा रहा हवा में जहर!

Advertisement

बैन लगा, फिर भी एंट्री कर रहे हैं ट्रक

- राजधानी में कई प्रतिबंधों के बावजूद भी प्रदूषण से हालात ज्यादा नहीं सुधरे हैं. इसीलिए ट्रकों की एंट्री पर अभी भी रोक लगी हुई है. लेकिन आजतक के कैमरों में खुलासा हुआ था बैन के बावजूद भी ट्रकों की एंट्री हो रही है. सामने ये भी आया कि रात के अंधेरे में ट्रांसपोर्ट विभाग और ट्रैफिक पुलिस पैसा लेकर डीजल वाले ट्रकों की एंट्री करवा रही है.

- आजतक की टीम ने नेताजी नगर, वजीराबाद पुल, नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर और दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर का जायजा लिया था. जब यहां टीम पहुंची तो देखा की ट्रकों को पहले आने से रोका जा रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद रिश्वत लेकर उन्हें एंट्री दे दी जा रही है. इतना ही नहीं, कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर पर भी रोक है, लेकिन ये काम भी हो रहा है.

 

Advertisement
Advertisement