scorecardresearch
 

भिलाई में अवैध रूप से बने मजार पर चला बुलडोजर, 7 सेकेंड में हुआ जमींदोज- Video

भिलाई में सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निगम की जमीन पर बने अवैध मजार को तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक मजार करबला कमेटी की तरफ से अवैध रूप से बनाया गया था.

Advertisement
X
भिलाई में अवैध रूप से बने मजार पर चला बुलडोजर
भिलाई में अवैध रूप से बने मजार पर चला बुलडोजर

भिलाई में निगम के करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध मजार, दुकान, शादी घर को बुलडोजर से सोमवार को तोड़ दिया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि  कैसे एक अवैध मजार पर बुलडोजर चला और वह सिर्फ 5 से 7 सेकेंड के अंदर जमींदोज हो गया. 

इस संबंध में निगम अफसरों ने कहा कि जो भी गैर धार्मिक कब्जा है, सब तोड़ा जाएगा. इससे पहले इन्हें नोटिस दिया गया था. लेकिन इन्होंने नहीं हटाया, इसलिए कार्रवाई की जा रही है. वहीं करबला कमेटी ने  इस कार्रवाई का विरोध किया है. कमेटी ने कब्जे को सही बताया है. कमेटी का कहना है कि ये कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल की मस्जिद में अवैध निर्माण पर घमासान क्यों? देखें विशेष

अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था. इसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले नोटिस चस्पा कर कब्जा खाली करने के लिए कहा था. वहीं, सोमवार को इस पर बुलडोजर कार्रवाई हुई और अवैध मजार को गिरा दिया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ये अवैध निर्माण का मामला, हिंदू-मुस्लिम का नहीं', मस्जिद विवाद पर 'दंगल' में बोले हिमाचल के मंत्री

जिस वक्त बुलडोजर कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. भीड़ बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रही थी. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बलों के आगे भीड़ की एक न चली. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement