scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. ग्रामीणों का दावा है कि विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर गिरा, जिसके बाद आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया.

Advertisement
X
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट प्लेन पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हो गया. (Photo: ITG)
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट प्लेन पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हो गया. (Photo: ITG)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक विमान दुर्घटना हो गई. आरा पहाड़ियों में एक निजी विमान क्रैश हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक, यह चार्टर्ड प्लेन जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे.

विमान जमीन से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. जशपुर जिला प्रशासन का कहना है कि इस विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी. पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement