scorecardresearch
 

बिहार: फ्रिज में हुआ जोरधार धमाका, जिंदा जल गईं ननद और भाभी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. दरअसल एक घर में फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया जिसमें परिवार की दो महिलाएं जिंदा जल गईं. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से फ्रिज में ये धमाका हुआ था. इस हादसे में घर रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement
X
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक घर में रखे फ्रिज ने दो महिलाओं की जान ले ली. दरअसल देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी प्रमानंदपुर गांव में घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके से घर में सोई ननद और भाभी जिंदा जलकर खाक हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक 3 महीने पहले ही मृतक महिला की शादी हुई थी.

बताया जा रहा है कि गांव में देर रात एक घर में अचानक वोल्टेज बढ़ गया जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर घर में रखे फ्रिज में विस्फोट हो गया. इसके बाद परिवारवालों की आंखों के सामने बेटी और बहू  जिंदा जल गईं. घटना करीब एक बजे रात में हुई है.

उस समय सभी लोग सोए हुए थे, हादसा के बाद जब तक लोग संभलते तब तक दोनों की जान जा चुकी थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक मृतक रीता की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में घर में रखे अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए. फ्रिज में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास और पड़ोसी भी आवाज सुनकर जग गए. 

घटना को लेकर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है. इससे फ्रिज में ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक महिला और एक लड़की की जान चली गई है. परिजनों से पुलिस संपर्क में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल परिजन द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement