scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: बांग्लादेश में मवेशी की कुर्बानी का आपत्तिजनक वीडियो अब पश्चिम बंगाल का बताकर हो रहा है शेयर  

सोशल मीडिया पर मवेशी की कुर्बानी का एक विवादित वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल किया जा रहा है. इसमें एक शख्स राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मजाक उड़ाते हुए चुनौती दे रहा है. आजतक फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है जहां एक आदमी ने मवेशी की कुर्बानी की ओर इशारा करते हुए शुभेंदु अधिकारी के बारे में एक आपत्तिजनक बात कही.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो बांग्लादेश के कंटेंट क्रिएटर सगोर अली ने बनाया है.

बकरीद के बाद से ही मवेशी की कुर्बानी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हुए उन्हें चुनौती दे रहा है. वो बांग्ला भाषा में कहता है कि हम शुभेंदु अधिकारी की माता जी की कुर्बानी दे रहे हैं. कई लोग इसे पश्चिम बंगाल का वीडियो बता रहे हैं और विवादित बात कहने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार ने 1950 के पशु वध नियंत्रण अधिनियम को सख्ती से लागू किया था जिसे लेकर प्रदेश के कई सारे पशु व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी. मामला कोर्ट तक गया था लेकिन कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था.  

इसी संदर्भ में वायरल हो रहे कुर्बानी के वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, “वीडियो पश्चिम बंगाल की बताई जा रही. ये पीछे जिसकी कुर्बानी दी जा रही वो सम्भवतः गाय जैसी दिख रही है और साथ ही ये दरिंदा क़त्ल की वीडियो बनाकर बंगाल CM शुभेंदु दादा को चेतावनी भी दे रहा.. ऐसा इलाज करें कि ऐसा सोचने वाले भी कांप उठे.” 

Cattle sacrifice video viral
लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बांग्लादेश का है. इसमें विवादित बात करने वाला व्यक्ति एक कंटेंट क्रिएटर है जो अक्सर ही अपने वीडियोज में शुभेंदु अधिकारी की बातें करता है. 

Advertisement

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये बांग्लादेशी कंटेंट क्रिएटर सगोर अली के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. अली ने इसे  28 मई को पोस्ट किया था. 

अली के इंस्टाग्राम अकाउंट की लोकेशन बांग्लादेश है. फेसबुक पर कई पोस्ट्स में उसने खुद को बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले में हरिपुर उपजिला का निवासी बताया है. 

Cattle sacrifice video viral

हरिपुर उपजिला बांग्लादेश में है और भारतीय सीमा के पास पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के सामने पड़ता है.  

हमें अली के ऐसे कई वीडियो मिले जिनमें वो शुभेंदु अधिकारी का मजाक उड़ाता दिख रहा है. बांग्लादेशी पत्रकार शोहानूर रहमान ने भी हमें यही बताया की सगोर अली बांग्लादेश में रहते हैं और पिछले कुछ दिनों से शुभेंदु अधिकारी पर वीडियो बना रहे हैं. 

साफ है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के कंटेंट क्रिएटर सगोर अली ने बनाया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement