scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: ईरान के डर से इजरायली एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी का नहीं है ये वीडियो, ये रही इसकी सच्चाई

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो इजरायल के एक एयरपोर्ट का है जहां लोग ईरानी मिसाइल हमलों के डर से देश छोड़ने के मकसद से फ्लाइट टिकटों के लिए आपस में लड़ रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये इजरायल के एयरपोर्ट का वीडियो है जहां ईरान के हमलों से सहमे लोगों के बीच फ्लाइट टिकट को लेकर झगड़े हो रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो जुलाई 2025 में यरुशलम के सिनेमा सिटी कॉम्प्लेक्स में कुछ युवकों और स्टाफ कर्मचारियों के बीच हुई झड़प का है.

मध्यपूर्व में चल रही जंग के बीच अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है. इसमें कुछ दुकानदारों और लोगों के बीच झड़प देखी जा सकती है. लोग चिल्लाते हुए एक-दूसरे के ऊपर कुछ फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो इजरायल के एक एयरपोर्ट का है जहां लोग ईरानी मिसाइल हमलों के डर से देश छोड़ने के मकसद से फ्लाइट टिकटों के लिए आपस में लड़ रहे हैं.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “बड़ी खबर: तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इस वक्त झड़पें हो रही हैं. हमें टिकट चाहिए, हमें फ्लाइट्स चाहिए, हम इजरायल छोड़ना चाहते हैं.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो जुलाई 2025 है जब यरुशलम के सिनेमा सिटी कॉम्प्लेक्स में कुछ युवकों की स्टाफ कर्मचारियों से झड़प हो गई थी.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘pishpeshuk’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. यहां इसे 20 जुलाई, 2025 को पोस्ट किया गया था. इतनी बात तो यहीं साफ हो जाती है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है और मौजूदा जंग से संबंधित नहीं हो सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by פשפשוק (@pishpeshuk)

वीडियो के कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो यरुशलम के एक सिनेमा सिटी मॉल का है जहां खाने के सामान को लेकर कुछ युवकों की स्टाफ के लोगों के साथ झड़प हो गई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की वीडियो रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो को देखा जा सकता है.

Advertisement

इस जानकारी के साथ सर्च करने पर हमें इससे संबधित कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. 

द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमा सिटी में कुछ यहूदी युवकों और कैफेटेरिया में काम करने वाले अरब कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस दौरान फूड काउन्टर के कर्मचारियों पर चीजें फेंकी गईं. ‘Death to Arabs’ के नारे भी लगाए गए. जवाब में कर्मचारियों ने भी उनके ऊपर चीजें फेंकी थीं. इस झड़प में कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें भी आई थीं.

हिब्रू भाषा में छपीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लड़ाई पॉपकॉर्न को लेकर शुरू हुई थी. पुलिस के आने से पहले ही युवक वहां से रफूचक्कर हो गए थे.

यानी  साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो मौजूदा जंग से कोई लेना-देना नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement