सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति को बिजली के ट्रांसफॉर्मर से झटका लगने के बाद नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि इस आदमी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के विरोध में आत्महत्या की.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ा हुआ है और नीचे खड़े लोग चिल्ला रहे हैं. कुछ सेकंड बाद व्यक्ति ट्रांसफार्मर के एक हिस्से को छू लेता है जिससे उसको झटका लगता है और वो नीचे गिर पड़ता है.
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. इस घटना से कुछ दिनों पहले व्यक्ति की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद व्यक्ति जांच के घेरे में आ गया था. इन्हीं सब से तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की.
Syed Rabbani Qadari Hashmi नाम के एक फेसबुक यूजर सहित कई लोगों ने इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वायरल वीडियो को इनविड टूल की मदद से रिवर्स सर्च करने पर हमें तमिल वेबसाइट BehindWoods की एक मिली, जिसमें वीडियो का एक फ्रेम मौजूद था. इस खबर के मुताबिक यह घटना कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मदुरई के कलेक्टर ऑफिस के पास हुई थी. वीडियो में आत्महत्या की कोशिश करते दिख रहे व्यक्ति का नाम शक्ति है जो भारतीय सेना का एक जवान है.
खबर में बताया गया है कि शक्ति की बीवी ने दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. बीवी की मौत के बाद शक्ति Revenue Divisional Office (RDO) की जांच के घेरे में आ गया था. इसी बीच 7 जनवरी को शक्ति ने RDO ऑफिस से बाहर निकलने के बाद ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि बाद में शक्ति को डॉक्टरों की मदद से बचा लिया गया.
इस घटना पर यही जानकारी हमें में भी मिली जिसे 8 जनवरी को प्रकाशित किया गया था.
DTNEXT नाम की एक वेबसाइट के में भी यही बताया गया है कि आदमी ने अपनी बीवी की मौत और इसके बाद चल रही जांच से हताश होकर आत्महत्या की कोशिश की.
हमारी पड़ताल में ये साबित होता है कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. हालांकि The Hindu की एक के मुताबिक असम में एक 70 साल के व्यक्ति ने एनआरसी ड्राफ्ट आने के बाद आत्महत्या कर ली थी. व्यक्ति के बच्चों का नाम एनआरसी लिस्ट में मौजूद नहीं था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर जान दे थी.