'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. शादीशुदा जिंदगी में लड़ाई झगड़ों के बीच चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा संग हंसते-खिलखिलाते हुए नजर आईं. चंद्रिका को पति संग देखकर लोगों के होश उड़ गए, क्योंकि बीते कई महीनों से वो रो-रोकर ये दावा कर रही थीं कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और वो पति से अलग हो गई हैं.
चंद्रिका ने फेम के लिए किया नाटक?
पति संग अलग होने के बाद चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी संग लगातार रोमांटिक वीडियोज बनाकर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हिंट दे रही थीं. कई पॉडकास्ट में जाकर भी उन्होंने पति पर उन्हें धोखा देने के आरोप लगाए. लेकिन पति पर इतनी नफरत बरसाने के बीच चंद्रिका को युगम के साथ देखकर लोग हैरान हुए.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी संग वीडियो बनाती हुई नजर आ रही हैं और उनका वीडियो कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के पति युगम ही बना रहे हैं. चंद्रिका, युगम और सैफी को एक साथ देखकर लोगों का उनपर गुस्सा फूट पड़ा है. लोग तीनों को खरी-खोटी सुना रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि व्यूज और पब्लिसिटी के लिए चंद्रिका और उनके पति ने अलग होने का ढोंग रचा. वो सिंपैथी पाने के लिए पति से अलग होने का नाटक कर रही थीं.
चंद्रिका ने दी सफाई
एक्सपोज होने और सोशल मीडिया पर हो रही तगड़ी ट्रोलिंग को देखते हुए चंद्रिका ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पति संग वीडियो शेयर करके सफाई दी है.
वीडियो में चंद्रिका के पति युगम हंसते हुए तालियां बजाकर कहते है- मजा आ गया कसम से...इसपर चंद्रिका पूछती हैं किससे? इसके जवाब में वो कहते हैं- रायता जो फैल गया. चंद्रिका कहती हैं- अच्छी बात है ना फैल गया तो...इसपर युगम बोले- लेकिन ये रायता समेटेगा कौन? फिर दोनों साथ मिलकर बोलते हैं- हम ही समेटेंगे.
चंद्रिका सफाई देते हुए कहती हैं- आप लोगों का सवाल है कि हम दोनों अचानक से एक साथ कैसे आ गए हैं? इसके बाद उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर करके बताया कि उन दोनों का पैचअप 8 मार्च को ही हो गया था, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर खुलासा नहीं किया था. चंद्रिका आगे बोलीं कि उन्हें लगा था कि उनसे लड़ाई का वीडियो डालकर गलती हो गई. उसपर बहुत मुद्दे हुए. इसलिए उन्होंने पैचअप का वीडियो नहीं डाला था. लेकिन ट्रोलिंग देखकर उन्हें लगता है कि उनसे गलती हो गई है.
चंद्रिका ने ये भी दावा किया कि व्यूज के लिए लोग अपने सोशल मीडिया पेज पर उनके वीडियो डालकर उन्हें एक्सपोज करने का झूठा दावा कर रहे हैं.
चंद्रिका के इस वीडियो पर भी लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सबको पता था कि ये ड्रामा कर रही है. दूसरे ने कहा- तुम लोग कार्टून हो. अन्य यूजर ने कहा- हर वक्त नाटक करते हैं दोनों...कुछ और काम नहीं है क्या? चंद्रिका के इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?