संभावना सेठ भोजपुरी और हिंदी इंडस्ट्री की स्टार हैं. उनके आइटम सॉन्ग आज भी लोगों के बीच वायरल हैं. वो कमाल का डांस करती हैं. उनके डांसिंग टैलेंट को सलमान खान ने भी पहचाना था. दबंग खान ने संभावना को काम देने का वादा किया था. एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हो गई थीं, लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि सलमान अपनी बात से मुकर गए. आखिर ऐसा क्या हुआ इसका खुलासा उन्होंने किया.
संभावना का टूटा दिल
संभावना ने बिग बॉस 2 और 4 में पार्टिसिपेट किया था. सलमान संग हुए इस किस्से को सालों बाद संभावना ने रिवील किया है. हॉटरफ्लाई संग बातचीत में एक्ट्रेस का दर्द छलका है. उन्होंने दबंग खान की वादाखिलाफी पर सवाल उठाते हुए कहा- सीजन 4 में जब सलमान खान की एंट्री हुई तो सभी पुराने कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया था. सभी परफॉर्म कर रहे थे. मेरे डांस सीक्वेंस के बाद सलमान खान ने कहा कि इस लड़की ने धमाल कर दिया. उन्होंने मेरी तारीफ की. वहां पर मेरे दोस्त रवि किशन थे. उन्होंने सलमान से मुझे मिलवाया. कहा कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री की आन बान शान है. कमाल का डांस करती है. आपको लगे तो इन्हें काम देना. सलमान बोले- हां मैंने अभी देखा. मैं इसे 100 फीसदी काम दूंगा. मैं ये सुनकर एक्साइटेड हो गई थी. सलमान ने मुझे अपना नंबर दिया.
उन्होंने कहा- लो मेरा नंबर. किसी और के पास जाने की जरूरत नहीं है, सीधा मुझे फोन करना. मैं सातवें आसमान पर थी. मैं इंतजार करती रही कि कब सलमान मुझे बुलाएंगे. मैं सलमान खान से जाते हुए मिली. उन्होंने रूम में मुझे बुलाया, मेरा वेलकम किया. वो थोड़े परेशान थे. इरिटेटेड थे. उनकी आंख में दिक्कत थी. मैंने उन्हें काम के लिए पूछा. तो उनका टोन चेंज हुआ. उन्होंने कहा- तुम्हें थोड़ा वजन घटाना होगा. मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता. मैं हैरान थी. मैंने उन्हें कहा कि आप ट्राई कर सकते हो एक बार. मैं ज्यादा मोटी भी नहीं थी. आप मुझे शोज में ले सकते हो.
संभावना ने साफ कहा कि उन्हें सलमान खान से कोई गिला शिकवा नहीं है. वो उन्हें आज भी प्यार करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मैं घर जाते वक्त पूरा टाइम रोई थी. मेरा दिल टूट गया था. मेरे पापा-मम्मी तब जिंदा थे. मैं उनको काफी कुछ करके दिखाना चाहती थी. उनसे कहना चाहती थी देखो मैं सलमान संग गाना कर रही हूं. मैंने देखा है कैसे आंखों के सामने सपने टूटते हैं. मैं हर किसी सरप्राइज करना चाहती थी. 1 साल मैंने निकाला, और पतली हुई, फिर उन्हें मैसेज किया. लेकिन सलमान खान का आज तक जवाब नहीं आया. मुझे लगता है जिसने आपको काम देना है वो देगा ही.
संभावना को मलाल है कि बिग बॉस ने उनकी किस्मत बदली, उन्हें ढेर सारे गाने मिले, लेकिन फिल्मों में उन्हें काम नहीं मिला.