scorecardresearch
 

सबने फेरा मुंह, डिप्रेशन में समय रैना ने खाईं स्लीपिंग पिल्स-गंवाए 8 करोड़, बुरा था हाल

कॉमेडियन समय रैना ने खुलासा किया कि लेटेंट विवाद के कारण वे लगभग 8 करोड़ रुपये गंवा बैठे थे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी मेंटल हेल्थ उन दिनों काफी खराब थी. उन्हें पैनिक अटैक आए. साथ ही इंडस्ट्री के सभी लोगों ने उनसे मुंह फेर लिया था. कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा था.

Advertisement
X
समय रैना ने देखे बुरे दिन (Photo: Screengrab)
समय रैना ने देखे बुरे दिन (Photo: Screengrab)

स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना लगातार चर्चा में चल रहे हैं. वजह है उनका नया स्टैंडअप स्पेशल 'स्टिल अलाइव'. इस नए यूट्यूब वीडियो में समय ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. समय रैना के लिए फरवरी 2025 का वक्त बेहद खराब था. इस दौरान उनके रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एपिसोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. जिसके चलते उन्हें कोर्ट के चक्कर तक काटने पड़ गए. 

समय रैना ने खुलासा किया कि लेटेंट विवाद के कारण वे लगभग 8 करोड़ रुपये गंवा बैठे थे. कॉमेडियन ने बताया कि विवाद तब भड़का जब शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर एक भद्दा जोक मारा. उस क्लिप के वायरल होने के बाद ऑनलाइन आलोचना शुरू हुई. इसके बाद कई राज्यों में यूट्यूबर और शो से जुड़े अन्य क्रिएटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई.

समय को हुआ करोड़ों का नुकसान

विवाद से पहले अपनी जिंदगी को याद करते हुए समय रैना ने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता हूं कि काश मैंने उस वीडियो को एडिट कर दिया होता. जनवरी 2025 तक मेरी जिंदगी बहुत शानदार चल रही थी. मेरी हर यूट्यूब वीडियो पर 5 से 6 करोड़ व्यूज आ रहे थे. हर रील, हर पॉडकास्ट में मेरी बात हो रही थी. सबके थंबनेल में मैं था. हर सेलिब्रिटी मुझसे मिलना चाहता था. बाकी सारे कॉमेडियन मुझे देखकर जल रहे थे. वे वैसा कंटेंट बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नहीं बना पा रहे थे. बहुत मजा आ रहा था. मैं राजा बन गया था यार.'

Advertisement

उस समय समय रैना ने अमेरिका में अपना सबसे बड़ा स्टैंडअप टूर भी अनाउंस किया था. इसके 50,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. लेकिन विवाद ने जल्द ही सब कुछ ओवरशैडो कर दिया. कॉमेडियन ने बताया कि एक परफॉरमेंस से पहले बैकस्टेज उन्हें इतना खतरनाक एंग्जायटी अटैक आया कि वे मुश्किल से सांस ले पा रहे थे. फिर भी उन्होंने स्टेज पर जाने का फैसला किया.

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्थिति उन्हें बहुत भारी पड़ सकती थी. अगर टूर के दौरान कानूनी कार्यवाही में उन्हें समन आ जाता, तो उन्हें सभी शो रद्द करने पड़ सकते थे. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर उनकी पूरी जिंदगी की बचत यानी लगभग 8 करोड़ रुपये खतरे में पड़ जाते.

कॉमेडियन ने खाईं नींद की गोलियां

इमोशनल तनाव तब और बढ़ गया जब उन्हें ऑनलाइन गाली-गलौज और धमकियां मिलनी शुरू हो गईं. उस समय अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए कॉमेडियन ने कहा, 'मैं भगवान की कसम खाकर कहता हूं, मुझे लग रहा था कि यह सब सपना है, असली नहीं है… इसे साइकोसिस कहते हैं.' उन्होंने आगे बताया कि इस विवाद के कारण उन्हें तनाव और चिंता के कारण नींद की गोलियां तक खानी पड़ीं.

समय रैना ने बताया कि कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने उन्हें सलाह दी थी कि मीडिया की नजर से बचने के लिए राजनीतिक संपर्क वाले लोगों से मदद मांगे. इसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि मदद मांगने की उनकी ज्यादातर कोशिशें असफल रहीं. जिन लोगों ने जवाब दिया, उन्होंने उन्हें डांट ही लगाई.

Advertisement

सबसे दिखा दी थी पीठ

समय ने बताया, 'तन्मय ने कहा समय मेरी बात सुन, भारत कॉन्टैक्ट का देश है, यहां संपर्कों से सब हो जाता है. तू बस ये ढूंढ कि तेरा सबसे बड़ा कॉन्टैक्ट कौन है. कोई मंत्री पकड़, उसके पैर छू और कह कि सर प्लीज मदद करो, तो मीडिया तेरे पीछे नहीं पड़ेगी. यही तेरी आखिरी उम्मीद है. वरना कल पुलिस और मीडिया तेरे घर पर होगी. तुझे अभी एक्शन लेना होगा. क्या तेरी नजर में ऐसा कोई है जिसके मंत्री से कनेक्शन हों? मैंने कहा- हां है ना, बीयर बाइसेप्स.'

समय रैना ने बताया कि इस विवाद ने उनकी मेंटल हेल्थ पर कितना बुरा असर डाला था. उन्होंने कहा, 'कोई कॉन्टैक्ट नहीं दे रहा था, सबने पीठ दिखा दी. कोई रिप्लाई नहीं कर रहा था, जो रिप्लाई दे रहे थे वो डांट रहे थे. मुझे लगा मेरा दिल कभी भी धड़कना बंद हो जाएगा. मैं बहुत डर गया था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी मेंटल हेल्थ में इतना गिर जाऊंगा कि मुझे नींद की गोलियां खानी पड़ेंगी. मैंने नींद की गोलियों की आधी बोतल खा ली.'

'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर विवाद 2025 में शुरू हुआ था. शो के क्लिप्स ऑनलाइन वायरल हो गए थे, जिनमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को एक कंटेस्टेंट से पेरेंट्स को लेकर भद्दा सवाल करते देखा गया. इसे कुछ दर्शकों ने असंवेदनशील और कॉमेडी की सीमा पार करने वाला बताया. तो दूसरी तरफ समय रैना समेत शो के बाकी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुईं. अंत में शो को ऑफ एयर कर दिया गया और उसके सभी एपिसोड डिलीट कर दिए गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement