एक्टर-पॉलिटीशियन मनोज तिवारी की खूब फैन फॉलोइंग है. वो भोजपुरी सिनेमा को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में देने वाले स्टार के तौर पर तो जाने ही जाते हैं. लेकिन उन्हें रिएलिटी शो बिग बॉस में भी काफी लोगों ने पसंद किया था. फैंस को मनोज ने शो में खूब एंटरटेन किया था. खासकर बिग बॉस के घर में अपने सितारे को अंडा चुराकर रखते हुए देखना भी सभी के हैरानगी से भरा था.
'अंडा चोरी' का खुला राज
मनोज तिवारी बिग बॉस के सीजन 4 का हिस्सा थे, जो 2010 में आया था, इसकी विनर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी थीं. शो में मनोज जिस तरह से रहे थे, फैंस को वो आज भी लुभाता है, वहीं उनका अंडा चुराने वाला किस्सा भी खासा मशहूर है. इस पर तब भी खूब चर्चा हुई थी.
हालांकि अब सालों बाद फराह खान के व्लॉग में मनोज ने बताया कि असली बात क्या था. दरअसल, जब व्लॉग में फराह ने दो-तीन बार मनोज के अंडा चुराने की बात की जिक्र किया और कहा कि आपने क्या खूब एंटरटेन किया था. किसी को लगा नहीं था कि ऐसा स्टार आदमी भी कर सकता है.
तो मनोज ने कहा कि- पहले मैं आमलेट भी बहुत अच्छा बनाता था. लेकिन फिर मैंने छोड़ दिया. बिग बॉस के बाद ही अंडा खाना छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने सालों पुरानी गलतफहमी को दूर करते हुए कहा कि- तब भी मैंने अंडा चुराया नहीं, छुपाया था. वो मैंने खली के डर से छुपाया था. बिग बॉस ने ऐसे दिखाया कि मैंने चुराया था. तो अपना सामान छुपाकर रखना और दूसरे का सामान चुराने में अंतर है. मैंने छुपाया था, चुराया नहीं था. ये क्लियर कर लो आज ही. अपने हिस्से का, अपनी खुराक का अंडा छुपाया था. क्योंकि वो सबके हिस्से का खा जाता था.
राजनीति के साथ कैसे फिल्में करते हैं मनोज?
मनोज ने व्लॉग में अपने घर की झलक तो दिखाई ही, साथ ही बताया कि फिलहाल वो फिल्मों पर नहीं बल्कि भोजपुरी गानों और वीडियो पर फोकस कर रहे हैं. इससे वो एक्टिव भी रहते हैं और राजनीति के साथ काम बैलेंस भी हो जाता है. उन्होंने कहा कि जिन 70 करोड़ लोगों को वो संसद में रिप्रजेंट कर रहे हैं अपने मतलब के लिए उनसे ये नहीं कह सकते कि- मेरे पास अभी वक्त नहीं है. उन्हें 24 घंटे उनके लिए मौजूद रहना पड़ेगा
फराह के व्लॉग में मनोज का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी दिखा. एक्टर-सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने घर में जिम सेट-अप किया हुआ है. वो भी गार्डन एरिया में, ताकी आराम से नेचर के बीच अपना वर्क-आउट कर सके.