scorecardresearch
 

'इंटीमेट सीन में खोया होश', टीवी के सुपरस्टार की पत्नी ने लगाए आरोप, भड़का को-एक्टर, दी सफाई

टीवी एक्टर कुंवर अमर ने आकांक्षा चमोला के इंटीमेट सीन वाले बयान पर पहली बार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि शो का पूरा एक्ट पहले से प्लान था और उन्हें आकांक्षा की बातों से काफी निराशा हुई थी.

Advertisement
X
आकांक्षा के आरोप का कुंवर ने दिया जवाब (Photo: Screengrab)
आकांक्षा के आरोप का कुंवर ने दिया जवाब (Photo: Screengrab)

बिग बॉस विनर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और कुंवर अमर ने सीरीज दिल धोखा और डिजायर सीरीज में काफी इंटीमेट सीन्स किए थे. लेकिन प्रमोशन के दौरान किए एक इंटीमेट सीक्वेंस पर आकांक्षा को भारी बैकलैश झेलना पड़ा था.एक्ट्रेस ने इसकी सफाई देते हुए कहा था कि- कोस्टार काफी एक्साइटेड हो गए थे, जिस वजह से वो अनकम्फर्टेबल हो गई थीं.

इंटीमेट सीन पर बवाल

आकांक्षा का ऐसा कहना कुंवर अमर को हैरान कर गया. इस पूरे विवाद के महीनों बाद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. टेली चक्कर से बातचीत में कुंवर ने बताया कि उन्हें गुस्से से ज्यादा निराशा हुई थी कि वो ऐसा कैसे कह सकती हैं. लेकिन फिर वो शांत रह गए क्योंकि उन्हें लगा कि आकांक्षा शादीशुदा हैं, एक लड़की हैं, हो सकता है कोई पर्सनल प्रॉब्लम हुई हो. लेकिन जिस सीक्वेंस पर बवाल मचा था, वो सब प्लानिंग के तहत किया गया था.

कुंवर अमर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि- ये मुद्दा जब निकला था, तब भी मुझे बहुत सारे कॉल आए थे. मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया. लेकिन अब मैं आपको बता सकता हूं कि एक दोस्त होने के नाते मैं बहुत डिस्पॉइंटेड हूं. क्योंकि मैंने आकांक्षा से ऐसा बिल्कुल एक्सपेक्ट नहीं किया था. जो भी उन्होंने कहा वैसा कुछ नहीं हुआ था. क्योंकि जो भी चीजें हम कर रहे थे, वहां जो भी कुछ हुआ, सब कुछ प्लान किया गया था. हमसे पहले ही करने को पूछा गया था, बताया गया था. कुछ भी अचानक नहीं हुआ था. 

Advertisement

हम जब सेट पर गए, हमारे चैनल हेड आए. उन्होंने हमें बताया था कि पहले हम ये सीन टेलिकास्ट करेंगे. फिर प्रेस आपसे सवाल करेगी. तो क्या उसके बाद एक एक्ट परफॉर्म कर सकते हैं? इसके बाद आकांक्षा ने ये भी बताया था कि मेरी ड्रेस ऐसी है कि मैं ज्यादा मूव नहीं कर सकती. तो हमने डिसाइड किया था कि हम एक पर्टिकुलर पोज करेंगे और वापस आ जाएंगे. 

आकांक्षा ने कहा झूठ- बोले कुंवर

कुंवर ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कैसे ये सब एकदम बैक-फायर कर गया. उस पूरे पोर्शन में से एक छोटी सी क्लिप को काटकर, स्लो मोशन में वायरल किया गया. हमें बहुत मिस-जज किया गया. अब क्योंकि आकांक्षा शादीशुदा हैं तो आपको लगता है कि आप उसके कैरेक्टर पर उंगली उठा सकते हैं. मैंने अपने हर पॉडकास्ट में उसकी सफाई दी थी. आकांक्षा के बारे इस तरह की बातें करना- ये गलत है. कई ए-लिस्ट स्टार्स ने ऐसे रोल्स किए हैं. 

लेकिन फिर आकांक्षा के मुंह से अपने खिलाफ बातें सुनने पर कुंवर को बहुत हैरानी हुई. उनका कहना है कि वो काम करते हुए आकांक्षा को दोस्त मानने लगे थे. हमारी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. हम लोग अपनी बातें, खाना शेयर करते थे. तो जब आकांक्षा को अपने बारे में बोलते सुना तो बहुत बुरा लगा. गुस्सा कम निराश ज्यादा हुई. मुझे लगा कि- क्यों?  

Advertisement

आकांक्षा और कुंवर की सीरीज दिल धोखा और डिजायर सीरीज शेमारू मी पर स्ट्रीम हो रही है. अमर और चमोला के साथ एक्टर अली हसन ने भी शो के प्रमोशन के लिए डांस किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement