scorecardresearch
 

KBC 12: शोले की शूटिंग के दौरान सेट पर सोते थे अमिताभ बच्चन, सुनाया दिलचस्प किस्सा

सफाई कर्मचारी आंदोलन की शुरुआत करने वाले बेजवाड़ा विल्सन कौन बनेगा करोड़पति के करमवीर स्पेशल में नजर आए. अमिताभ बच्चन ने भी अपनी फिल्म शोले से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. 

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार को करमवीर एपिसोड में एक्टिविस्ट बेजवाड़ा विल्सन ने शिरकत की. सफाई कर्मचारी आंदोलन की शुरुआत करने वाले बेजवाड़ा विल्सन कौन बनेगा करोड़पति के करमवीर स्पेशल में नजर आए. यहां उन्होंने मैला ढोने वाले लोगों के बारे में और अपने आंदोलन के बारे में बात की. बेजवाड़ा के साथ एक्टर अनूप सोनी पहुंचे थे. इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी अपनी फिल्म शोले से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. 

बेजवाड़ा विल्सन से अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल किया- फिल्म शोले के गीत ये दोस्ती में इनमें से कौन सी जोड़ी नजर आई है? इस सवाल का सही जवाब दिया- जय-वीरू. 

इस सवाल के बाद अनूप सोनी ने अपने बचपन की याद शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने शोले फिल्म को देखने के बाद पिता से अपने स्कूटर में 'साइडकार' लगाने के लिए कहा था. लेकिन अनूप के पिता ने ऐसा करने से मना कर दिया था. अनूप ने यह भी बताया कि उन्हें शोले का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे बहुत पसंद है.

शोले के सेट्स पर सोते थे अमिताभ-धर्मेन्द्र

इसपर अमिताभ बच्चन ने बेजवाड़ा विल्सन और अनूप सोनी को बताया कि शोले की शूटिंग कर्नाटक में हुई थी. इसके बाद कर्नाटक के उस गांव का नाम रामनगरम रख दिया गया था. उन्होंने बताया कि जब शोले की शूटिंग करने गए थे तब वो जगह पूरी तह बंजर थी. वहां कोई रोड नहीं था और कोई फैसिलिटी नहीं थी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उस जगह को रामगढ़ गांव के रूप में बताया था. अमिताभ ने शूटिंग के समय को याद करते हुए कहा कि किसी को यह बात पता नहीं है लेकिन कई बार ऐसा भी होता था जब शूटिंग लेट होने पर मैं और बाकी एक्टर्स खासकर धमेंद्र सेट्स पर बनी छोटी झोपड़ियों में ही सो जाते थे. शो में बेजवाड़ा विल्सन ने 25 लाख रुपये जीते. 

 

Advertisement
Advertisement