scorecardresearch
 

'धुरंधर' में गाकर स्टार बने इंडियन आइडल सिंगर्स, रियलिटी शो में दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, हुए इमोशनल

धुरंधर में इंडियन आइडल शो के सिंगर्स ने धमाका किया. वैभव गुप्ता और शुभदीप दास ने रणवीर की मूवी के हिट गाने गाए. आज वो बड़े स्टार हैं. रियलिटी शो में उन्होंने गर्दा उड़ाया.

Advertisement
X
इंडियन आइडल में गेस्ट बने धुरंधर के सिंगर्स (Photo: Instagram @subhadeepdas_official/vaibhavgupta_sings)
इंडियन आइडल में गेस्ट बने धुरंधर के सिंगर्स (Photo: Instagram @subhadeepdas_official/vaibhavgupta_sings)

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी कम नहीं हो रही है. इस फिल्म ने कईयों की किस्मत को चमकाया है. टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स जैसे राकेश बेदी, मानव गोविल, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान के करियर को भी बूस्ट किया है. ये फिल्म इंडियन टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सिंगर्स को भी स्टार बना गई है. सीजन 14 के विनर वैभव गुप्ता और सेकंड रनरअप शुभदीप दास चौधरी का धुरंधर में डंका बजा है.

इंडियन आइडल में पहुंचे 'धुरंधर' सिंगर्स
इंडियन आइडल 14 के इन दोनों कंटेस्टेंट्स की दमदार गायिकी को म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने पहचाना. फिल्म के कोर गानों की बागडोर शाश्वत ने इन न्यू सिंगर्स को सौंपी. शुभदीप और वैभव इंडियन आइडल के रीयूनियन स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें उन्होंने धुरंधर के गानों को गाकर माहौल जमाया. जजों ने उनकी तारीफ की. शो में  धुरंधर के सिंगर सतिंदर सरताज, करिश्मा कपूर गेस्ट बनकर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sonytvofficial


 
वायरल क्लिप में शुभदीप ने कारवां गाना गाकर सबको थिरकने पर मजबूर किया. उनकी परफॉर्मेंस देखकर जज विशाल डडलानी और बाकी कंटेस्टेंट्स झूमने लगे. ये परफॉर्मेंस इतनी एनर्जेटिक थी कि सबसे होश उड़ गए. वैभव ने फिल्म में मन अटकेया गाना गाया है. इंडियन आइडल के मंच पर दोनों सिंगर्स ने अपनी इमोशनल जर्नी को बयां किया. उन्होंने बताया कैसे शाश्वत ने उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में मौका किया. शुभदीप के मुताबिक, शाश्वत का उन्हें रात के पौने तीन बजे फोन आया था. तब वो पुणे में थे. अगले दिन शाश्वत ने उनसे 5-10 मिनट में गाना डब करवा लिया था. 

Advertisement

वैभव ने कहा कि इंडियन आइडल के मंच ने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने आदित्य धर और शाश्वत का आभार जताया. उन्होंने कहा- मुझे शाश्वत सर का रात के 2 बजे फोन आया था. मुझे जो ऑटो मिला मैं सीधा उनके पास गया. उनके घर पहुंचने के बाद मैं डरा हुआ था. उन्होंने मेरी आवाज की तारीफ की. माइक पर मैंने सच्चे मन से गाया तभी लोगों को पसंद आ रहा है. रणबीर सर को मेरा गाना पसंद आया. उन्होंने गले लगाकर कहा- वैभू तूने क्या गाया है.

इंडियन आइडल के अपने इन कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलने पर विशाल डडलानी ने खुशी जताई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement