यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी का कृतिका मलिक.
अरमान और पायल के चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से अरमान को एक बेटा हुआ. कुल मिलाकर अरमान पांच बच्चों के पिता हैं.
अब अरमान की दूसरी वाइफ कृतिका ने जुड़वा बच्चे करने की प्लानिंग कर रही हैं. कृतिका के इस फैसले पर उनकी सौतन पायल ने भी सहमति जताई है.
पायल और कृतिका ने नया व्लॉग शेयर किया है. कृतिका कहती हैं कि बहुत सारे लोग मुझसे कहते हैं कि दूसरा बच्चा कर लो. अभी सही उम्र है. इस उम्र में आईवीएफ भी सही रहेगा.
वो कहती हैं कि मुझे भी लगता है कि जिन लोगों को एक साथ दो बच्चे चाहिए उनके लिए IVF सही है. मैंने भी सोचा है कि IVF कराऊंगी. जुड़वा बच्चों के लिए सही है ये.
कृतिका कहती हैं कि जब पायल ने आईवीएफ कराया था, तो मैं भी आईवीएफ कराने जा रही थी, लेकिन अगले महीने मैंने नेचुरली कंसीव कर लिया.
लेकिन अब तो IVF कराना ही है. हमारी डॉक्टर का हाथ भी सही है IVF में. उनके किए हुए IVF सक्सेसफुल रहते हैं और अब हमें इसके बारे में सब पता भी है.
कृतिका ने पायल से पूछा कि IVF कराना ठीक रहेगा ना? तो वो कहती हैं- पहले भी तुम IVF कराने वाली थीं. अब करा लो. पायल ने कृतिका को IVF प्रेग्नेंसी के लिए सपोर्ट किया.
अगर कृतिका के IVF से जुड़वा बच्चे होते हैं, तो अरमान मलिक 7 बच्चों के पिता बन जाएंगे. वो पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपने घर में ढेर सारे बच्चे चाहिए.