scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

यूट्यूबर के राजा जैसे ठाठ, 2 पत्नियां-5 बच्चों संग जीता है लैविश लाइफ, महल से कम नहीं घर

अरमान मलिक
  • 1/13

2 पत्नियां और 5 बच्चों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की लाइफ से जुड़े विवाद और उनकी लैविश लाइफस्टाइल के चर्चे रहते हैं. हाल ही में वो 5वीं बार पिता बने हैं. जिसके बाद वो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो गए हैं.
 

अरमान मलिक
  • 2/13

अरमान सालों से यूट्यूब की दुनिया पर राज कर रहे हैं. उनकी दो पत्नियां होना लोगों के लिए इतना वीयर्ड था कि उनके व्लॉग धड़ल्ले से हिट होने लगे. उनपर मिलियंस में व्यूज आते गए और अरमान की अमीरियत बढ़ती गई. वो यूट्यूबर होने के साथ एक्टर, सिंगर भी हैं. उनका खुद का म्यूजिक स्टूडियो भी है.
 

अरमान मलिक
  • 3/13

दोनों पत्नियां और बच्चों का भी यूट्यूब और इंस्टा अकाउंट है. सभी म्यूजिक वीडियो में काम करते हैं. छोटे बेटे जैद का फिल्मों में डेब्यू हो चुका है. रील्स से वो करोड़ों कमाते हैं. कुल मिलाकर कहें तो हर ओर से अरमान पर पैसा बरस रहा है.
 

Advertisement
अरमान मलिक
  • 4/13

शायद तभी अरमान ने कहा है कि वो अपना खानदान इतना बड़ा करना चाहते हैं कि इतिहास बने. अरमान ने पहली पत्नी पायल से कहा था कि वो 8 बच्चे चाहते हैं. सबको प्रॉपर्टी में बराबर हिस्सा देंगे. वो सबको पालने की क्षमता रखते हैं. 
 

अरमान मलिक
  • 5/13

अरमान ने सिद्धार्थ कनन संग पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी नेटवर्थ 100-200 करोड़ है. उन्होंने कहा था कि उनकी ये संपत्ति दोनों पत्नियों में बराबर बंटेगी. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब चैनल्स से आता है. 
 

अरमान मलिक
  • 6/13

अरमान के पास चंडीगढ़ में लैविश घर है, जिसमें 28 कमरे हैं. उनका ये घर किसी होटल से कम नहीं है. उनके घर में एलीगेंट गोल्ड और व्हाइट डिजाइन का काम हुआ है. रॉयल फर्नीचर घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं. अपने 5वें बेटे रूद्र के लिए अरमान ने अलग से रूम भी बनवाया है. 
 

अरमान मलिक
  • 7/13

इसी घर में अरमान ने ऑफिस बनाया हुआ है. घर की टैरेस पर जिम बनी है. उनका घर काफी स्पेसियस है. इसका इंटीरियर A-वन है. इसे अरमान और उनकी पत्नियों ने महंगे आइट्स में सजाया हुआ है. कपल का बेडरूम काफी बड़ा है. जिसमें कस्टमाइज बेड लगा हुआ है. 
 

अरमान मलिक
  • 8/13

अरमान का चंडीगढ़ में 35 हजार स्क्वैयर फुट का एनिमल फार्म भी है. यूट्यूब से आए पैसों से उनका ये फार्म चलता है. वो किसी प्रकार की डोनेशन नहीं लेते हैं. जानवरों की देखभाल के लिए 5 डॉक्टर्स और 6 वर्कर्स वहां पर मौजूद रहते हैं. 
 

अरमान मलिक
  • 9/13

अरमान ने अपने स्टाफ के लिए अपार्टमेंट लिया हुआ है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बिल्डिंग के 10 में से 6 अपार्टमेंट्स स्टाफ और टीम के लिए हैं. एक अपार्टमेंट में उनका म्यूजिक स्टूडियो है. उनकी टीम में 6 एडिटर्स, 3-4 कैमरामैन, 2 ड्राइवर, 4 सिक्योरिटी गार्ड, 9 हाउस हेल्पर हैं. ये सभी इन 6 अपार्टमेंट्स में रहते हैं.
 

Advertisement
अरमान मलिक
  • 10/13

अरमान को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है. उनके पास फॉर्चूनर, XUV महिंद्रा और एक स्कॉर्पियो है. उनके टीम मेंबर्स के पास अपनी खुद की गाड़ियां हैं. उन्होंने अपने बेटे चीकू को स्कूल जाने के लिए ऑडी दे रखी है. उनके बेटे के पास 2 बॉडीगार्ड्स हैं.

अरमान मलिक
  • 11/13

आज लैविश लाइफ जीने वाले अरमान ने काफी स्ट्रगल भी किया है. कोरोना के वक्त उन्होंने आर्थिक तंगी देखी थी. एक दौर था जब उन्हें 11 कारों की ईएमआई चुकानी थी. तब उनके अकाउंट में बस 35 हजार थे. 
 

अरमान मलिक
  • 12/13

यूट्यूब के ट्रेंड पकड़ने से पहले अरमान टिकटॉक पर एक्टिव थे. टिकटॉक के जरिए वो हर महीने 2-2.5 लाख कमाते थे. इंस्टा पर अरमान के 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी फैमिली के 7 यूट्यूब चैनल्स हैं. हर किसी के मिलियंस में सब्सक्राइबर्स हैं.
 

अरमान मलिक
  • 13/13

अरमान की ये उपलब्धि कमाल की है. क्योंकि कभी वो पाई-पाई के मोहताज थे. एक वक्त वो सुसाड करने की सोच रहे थे. वो बेघर थे. गरीबी में रहते थे. लेकिन आज वो करोड़ों की दौलत के मालिक हैं.
 

All Photos: Instagram @armaan__malik9

Advertisement
Advertisement