यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है. एक वक्त था जब अभिषेक परिवार के साथ छोटे से घर में रहते थे. पर अब हालात बदल चुके हैं.
सालों की मेहनत के बाद अभिषेक ने गुरुग्राम में अपना आलीशान विला बना लिया है. इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ है.
अभिषेक बताते हैं कि वो दो साल पहले ये विला खरीदने के लिए आए थे, लेकिन उस वक्त ये घर उनके बजट से बाहर था.
घर खरीदने के लिए उनके परिवार ने कड़ी मेहनत करनी शुरू की. आखिरकार वो दिन भी आया जब वो अपना सपनों का आशियाना बनाने में कामयाब रहे.
अभिषेक के घर में एंट्री लेते ही आलीशान व्यू नजर आता है. ठीक वैसे ही जैसे बड़े पर्दे पर किसी बड़े सेलिब्रिटी का घर देखते हैं.
यूट्यूबर के घर को उनके मम्मी-पापा ने डिजाइन किया है. घर के इंटीरियर पर बारीकी से ध्यान दिया गया है.
अभिषेक की कोठी में गोल्ड-प्लेटेड एंटीक शोपीस रखे हुए हैं, जो उनके लिविंग रूम की शोभा को दोगुना कर रहे हैं.
अभिषेक और उनके भाई ने घर में एक गेमिंग रूम भी बनाया हुआ है, जहां वो आराम से बैठकर गेम खेलते हैं. घर में लिफ्ट भी लगी हुई है, ताकि किसी भी फ्लोर पर आसानी से जाया जा सके.
कमाल की बात ये है कि यूट्यूबर के घर में जिम, स्विमिंग पूल और थिएटर भी बना हुआ. मतलब एंटरटेनमेंट के सारे साधन एक ही छत के नीचे मौजूद हैं.
घर में वॉकिंग वॉर्डरोब और बेहद लैविश किचन है. मतलब अभिषेक के आशियाने में वो हर चीज है, जिसका आम इंसान सपना देखता है.