वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी शादी टूटने के कगार पर है. उनके पति युगम गेरा ने उनपर उनके रील पार्टनर 'मिस्ट्री मैन' संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
हालांकि इससे पहले चंद्रिका ने अपने पति पर लड़कियों संग शादीशुदा होने के बावजूद संबंध रखने और घुमाने का आरोप लगाया था और कई वीडियो जारी किए थे. हालांकि इन सबके बाद वो खुद अपने रील पार्टनर संग इन दिनों कई रोमांटिक वीडियोज पोस्ट कर रही हैं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
अफेयर की खबरों की कितनी सच्चाई है ये तो चंद्रिका ही जानें लेकिन ये पहली बार नहीं है जब चंद्रिका की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आईं या उनकी जिंदगी में मुश्किलों ने दस्तक दी हो. इससे पहले ही वो बता चुकी हैं कि उनका बचपन कितने दर्द में बीता है.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रह चुकी हैं. शो पर उन्होंने को-कंटेस्टेंट रणवीर शौरी से बातचीत में अपनी जिंदगी के दर्द का खुलासा किया था. चंद्रिका ने बताया था कि जब वो 6 साल की थीं तब उसकी मां का निधन हो गया था.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
उन्होंने आगे बताया कि वो अपने पिता के साथ कभी भी अच्छी तरह से नहीं रही और उन्होंने कभी अपनी बेटी का ख्याल नहीं रखा. इसी के साथ चंद्रिका ने अपनी परवरिश पर भी बात की थी.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
चंद्रिका ने बताया कि मां के जाने के बाद उनके पिता अक्सर उनको किसी न किसी रिश्तेदार के पास छोड़ देते थे. वो शराबी हो गए थे. हमेशा नशे में रहते थे.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
इसके बाद चंद्रिका आगे बताती है कि कैसे उसके पिता ने 4-5 बार शादी की और कभी उनकी परवाह नहीं की. चंद्रिका की ये बात सुनकर रणवीर भी हैरान रह गए थे. लेकिन चंद्रिका ने कहा कि यही सच है.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
हालांकि, चंद्रिका ने आगे साफ किया वो अपने पिता से नफरत करती हैं. वो उनसे कोई संबंध नहीं रखना चाहतीं, क्योंकि उन्होंने कभी उनसे प्यार नहीं किया. उन्होंने कहा, 'मुझे नफरत है उस आदमी से, जब मुझे जरूरत थी तब वो मेरे साथ नहीं था.'
Photo: Instagram @chandrika.dixit
चंद्रिका ने ये भी बताया कि कैसे उनकी नानी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर गोद लिया. वो चंद्रिका को रिश्तेदारों के घर जूठा-बचा हुआ खाना खाते और बेपरवाह तरीके से रहते देख परेशान हो गई थीं. फिर नानी ने ही उनकी देखभाल की.
Photo: Instagram @chandrika.dixit