scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'वड़ा पाव गर्ल' ने की दूसरी शादी? लाल जोड़े में दिखीं, दूल्हा बना मिस्ट्री मैन, एक-दूजे की बांहों में हुए रोमांटिक

चंद्रिका दीक्षित
  • 1/9

'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. पति युगम गेरा संग खटपट की खबरों के बीच चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 2/9

चौंक गए ना? इसका सबूत दिखाते हुए चंद्रिका ने इंस्टा पर नई फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें वो मिस्ट्री मैन की दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 3/9

चंद्रिका लाल जोड़े में दिख रही हैं. माथे पर बिंदी, टीका और लिपस्टिक लगाए वो पोज दे रही हैं. वहीं उनका मिस्ट्री मैन दूल्हा व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहा है. 
 

Advertisement
चंद्रिका दीक्षित
  • 4/9

चंद्रिका ने हाथों में लाल चूड़े भी पहने हैं. वो मिस्ट्री मैन की बांहों में खुश नजर आ रही हैं. दोनों की नजरें एक दूसरे से हट नहीं रही हैं. उन्होंने एक दूजे का हाथ थामा हुआ है.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 5/9

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए चंद्रिका ने लिखा- फाइनली. अब चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग सचमुच शादी की है या फिर कंटेंट के लिए दूल्हा-दुल्हन बनकर पोज दिए हैं, ये तो वक्त ही बताएगा.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 6/9

क्योंकि पति युगम गेरा से अभी उनका तलाक तो नहीं हुआ है. ऐसे में बिना तलाक कैसे वो दूसरी शादी कर पाएंगी? यूजर्स ने चंद्रिका की वेडिंग फोटोज को ड्रामा बताया है.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 7/9

तो किसी यूजर ने कहा कि चंद्रिका ने फेमस होने के बाद पति को छोड़ा. एक ने लिखा- सब स्क्रिप्टेड है. कईयों का मानना है कि वो खुद ही अपनी पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ा रही हैं.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 8/9

चंद्रिका को इन दिनों मिस्ट्री मैन संग रील बनाते देखा गया है. वे रोमांटिक वीडियो भी बनाते हैं. एक दूसरे को प्रपोज करते हुए भी दिखते हैं. उनके रील्स जमकर वायरल हो रहे हैं.
 

चंद्रिका दीक्षित
  • 9/9

लेकिन चंद्रिका के मिस्ट्री मैन की पहचान अभी तक रिवील नहीं हो पाई है. मालूम हो, पति युगम गेरा ने चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है. लोगों का मानना है युगम का इशारा मिस्ट्री मैन की तरफ है.

 

Photo: Instagram @chandrika.dixit
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement