scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

12 साल बड़े हीरो संग किया रोमांस, अनकंफर्टेबल हुई एक्ट्रेस? बोली- लड़के की भी इज्जत होती है

सुप्रिया कुमारी
  • 1/8

सुप्रिया कुमारी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वो अपने नए शो 'तोसे नैना मिलाई के 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस शो से वो टीवी पर वापसी कर रही हैं. 
 

सुप्रिया कुमारी
  • 2/8

सुप्रिया ने 'बैरी पिया' शो से टीवी की दुनिया में एंट्री की थी. शो में वो और शरद केलकर लीड रोल में थे. शरद केलकर और सुप्रिया कुमारी की उम्र में 12 साल का फासला है.

सुप्रिया कुमारी
  • 3/8

2009 में शुरू हुए सीरियल में भर-भर के रोमांटिक सीन्स भी परोसे गए थे, जिस पर अब एक्ट्रेस ने बात की है. सुप्रिया ने कहा कि मुझे सारे को-एक्टर अच्छे मिले हैं. डायरेक्टर अच्छा होना चाहिए. सेट का माहौल अच्छा होना चाहिए.

Advertisement
सुप्रिया कुमारी
  • 4/8

ऐसे सीन्स में सेट पर बहुत कम लोग होते हैं. ताकि कंफर्ट जोन हो, क्योंकि ये रियल तो है नहीं. क्योंकि हम बतौर एक्टर कर रहे हैं. इसलिए थोड़ी हिचक तो होती है. 
 

सुप्रिया कुमारी
  • 5/8

'बैरी पिया' में सारी चीजें बहुत वाइल्ड तरीक से थीं. लेकिन मुझे कभी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं हुआ. क्योंकि मेरे आने से पहले ही सारी चीजें सेट कर दी जाती थीं. जैसे टीम कम रहेगी. जिसका काम है वही रहेगा. 

सुप्रिया कुमारी
  • 6/8

कभी कभी ऐसा हो जाता है कि टीवी पर इतना नहीं दिखा सकते हैं. लेकिन अगर स्टोरी का डिमांड है, तो भी रोमांटिक सीन करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़की की इज्जत होती है. लड़के की भी इज्जत होती है. इसलिए कंफर्ट जोन के लिए बोलना चाहिए. 
 

सुप्रिया कुमारी
  • 7/8

वो कहती हैं कि शरद केलकर ने मुझे हर सीन में सपोर्ट किया. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सीखाया है. उन्होंने मुझे कभी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं कराया. 'बैरी पिया' सुप्रिया का पहला टीवी शो था, जिसने उन्हें सक्सेस की ऊंचाईयों तक पहुंचाया. 
 

सुप्रिया कुमारी
  • 8/8

एक्ट्रेस ने कहा कि शो टीआरपी की वजह से बंद नहीं था. ये कुछ अंदरूनी मामला था. वो बहुत अच्छा शो था. उसका बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट था. मैंने नहीं देखा कि अब तक उस कॉन्सेप्ट पर कोई शो आया है.

Photo: Instagram @suprriya2510

Advertisement
Advertisement