scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

20 करोड़ के घर में ताबूत, Lips स्टाइल काउच, आलीशान है राम कपूर का अतरंगी आशियाना

राम कपूर का आलीशान घर
  • 1/11

राम कपूर टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राम कपूर असल जिंदगी में लैविश लाइफ जीते हैं. उनके घर में हर एक लग्जरी मौजूद है. राम कपूर के घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.  

(Photo: Instagram/@iamramkapoor)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 2/11

लिविंग रूम में एक बड़ा L-शेप बेज कलर का सोफा लगा है. सोफे के पीछे दीवार पर एक बेहद खूबसूरत पेंटिंग लगी है. रूम में एक खुली और हवादार बालकनी भी है. दिनभर की थकान के बाद और मेहमानों का स्वागत करने और परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है. 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 3/11

राम ने अपने घर में ताबूत के शेप (coffin-shaped) में बार काउंटर बनाया है. यहां वो अक्सर दोस्तों संग पार्टी करते हैं. उनका बार काफी आलीशान है. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

Advertisement
राम कपूर का आलीशान घर
  • 4/11

बेडरूम काफी कोजी और कंफर्टेबल बनाया है. बेडरूम में वॉर्म लाइट्स लगी हैं. आरामदायक बिस्तर है और कम से कम सजावट रखी गई है, ताकि बेडरूम में सुकून महसूस हो सके.  

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 5/11

राम के घर में सफेद रंग का आलीशान किचन बना है. किचन में AC भी लगा है. यहां खाना बनाने का अपना अलग ही मजा है. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 6/11

घर में एक प्राइवेट थिएटर भी है, जिसका नाम एंटरटेनमेंट रूम रखा है. इस कमरे की थीम डार्क रेड रखी गई है. इसमें एक मूवेबल टीवी स्क्रीन लगी है. इस रूम को बेहतरीन तरीके से फिल्में देखने के एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है.  

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 7/11

घर में एक खास बाथरूम है, जिसमें रेड कलर का होंठों के शेप वाला काउच रखा है. राम ने ये अनोखा काउच मालदीव से खरीदा है. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 8/11

घर की दीवारों पर एक्टर ने अपनी और परिवार की तस्वीरें लगाई हैं. घर की ये दीवार एक्टर के दिल के काफी करीब है. 

(Photo: Instagram/@iamramkapoor)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 9/11

बार के साइड में राम कपूर ने एक खास वर्किंग स्पेस भी बनाया है, जहां वो अपना काम करते हैं. यहां बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से रौशनी और हवा दोनों आती हैं. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

Advertisement
राम कपूर का आलीशान घर
  • 10/11

घर में खास डाइनिंग एरिया भी बनाया गया है. इस स्पेस को काफी कोजी और अलग रखा है, ताकि खाना खाने में किसी को कोई डिस्टर्बेंस ना हो. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

राम कपूर का आलीशान घर
  • 11/11

राम कपूर की बिल्डिंग बड़ा सा पूल बना है. एक्टर के घर में हर लग्जरी मौजूद है. वैसे आपको एक्टर का आलीशान घर कैसा लगा?

 

(Photo: Farah Khan Youtube Screengrab)

Advertisement
Advertisement