scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गरीबी में पले इंडियन आइडल के ये सिंगर्स, जगराते में गाकर भरा पेट, रियलिटी शो से बने स्टार

इंडियन आइडल
  • 1/14

टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सालों बाद भी क्रेज है. रियलिटी शो ने कई सिंगर्स को नाम, शोहरत और दौलत दी है.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 2/14

शो में कई ऐसे भी सिंगर्स आए, जिन्होंने एक वक्त गरीबी की मार झेली थी. लेकिन इंडियन आइडल के मंच ने उनके सपनों को उड़ान दी, उनकी तिजोरी भरी. आज वो लैविश लाइफ जीते हैं.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 3/14

इस रिपोर्ट में बात करते हैं शो के उन सिंगर्स की, जो बेहद गरीबी में जिए. झुग्गी या चॉल में रहे. बहुत साधारण हालात में पले-बढ़े. ये सभी सिंगर्स आज स्टार हैं. उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

Advertisement
इंडियन आइडल
  • 4/14

सायली कांबले हंबल बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता किशोर कांबले एम्बुलेंस ड्राइवर रहे हैं. सायली को लेकर सिंगिग शो में बताया गया कि वो चॉल में रहती थीं.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 5/14

गरीब परिवार से आती हैं. उनके घर पर एक वक्त पर टीवी नहीं था. पैसों की तंगी के बावजूद उन्होंने सिंगिंग में नाम कमाने के अपने सपने को पूरा किया. पेरेंट्स का उन्हें फुल सपोर्ट मिला. सीजन 12 में अपनी दमदार आवाज, हाई पिच सॉन्ग गाने की वजह से वो छाई रहीं. 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 6/14

हालांकि कुछ वक्त बाद सायली की गरीबी पर सवाल उठे थे.पुराने वीडियो में वो सुरेश वाडकर के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आईं. इसे देखकर लोगों ने कहा था कि दिग्गज सिंगर संग स्टेज शेयर करने वाला शख्स गरीब नहीं हो सकता.

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 7/14

सवाई भट्ट इंडियन आइडल 12 में थे. वो राजस्थान के गांव से आते हैं. ऑडिशन के वक्त सवाई ने कहा था कि वो अलग जगहों पर जाकर कठपुलती की कला को दिखाते हैं. वो इतने गरीब हैं कि रहने के लिए खुद का घर नहीं है.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 8/14

उनके गांव में पहले बिजली नहीं थी. उन्होंने यूट्यूब वीडियोज को देखकर सिंगिंग सीखी. गांव के जागरण में गाने के 20-30 रुपये पाते थे. बाद में सवाई पर गरीबी को लेकर झूठ बोलने के आरोप लगे थे.  
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 9/14

नेहा कक्कड़ ने सीजन 2 में पार्टिसिपेट किया था. आज वो इंडिया की टॉप प्लेबैक सिंगर में शुमार हैं. बचपन में वो जगराते में गाती थीं. 1 रात के 500 रुपये कमाती थीं. 
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

Advertisement
इंडियन आइडल
  • 10/14

वो परिवार संग छोटे से कमरे में किराए पर रहती थीं. नेहा के पिता स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे. उनकी गरीबी से स्टार बनने की जर्नी इंस्पायरिंग है. वो इंडियन आइडल की जज भी रही हैं.  
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 11/14

सलमान अली सीजन 10 के विनर रहे हैं. हरियाणा के मेवात से आए सलमान ने गरीबी की मार झेली. बचपन से पापा-दादा के साथ जागरण, शादी में गाते थे.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 12/14

गाना गाकर सलमान का घर चलता था. वो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में रनरअप रहे. लेकिन इंडियन आइडल के मंच ने उनकी किस्मत बदली. आज वो पहचान के मोहताज नहीं हैं.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 13/14

सीजन 11 में दिखे सनी हिंदुस्तानी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं. उनका परिवार काफी गरीब था. उन्होंने पिता से साथ जूते पॉलिश करने का काम किया है. मां गुब्बारे बेचकर घर चलाती थीं. फैमिली संग वो कच्चे मकान में रहते थे.
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

इंडियन आइडल
  • 14/14

इंडियन आइडल के ऑडिशन राउंड तक पहुंचने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. सनी ने अपने दोस्त से इसके लिए पैसे उधार लिए थे. आज सनी अपनी उम्दा गायिकी की वजह से बड़े स्टार बन चुके हैं. 
 

Photo: Instagram @saylikamble_music
 

Advertisement
Advertisement