टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी वक्त से कैंसर का दर्द बर्दाश्त कर रही हैं. उनकी कई सारी सर्जरी, स्कैन हो चुके हैं. मगर तब भी दीपिका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं.
Photo: Screengrab
दीपिका के पेट में कुछ दिन पहले सिस्ट (गांठ) भी पड़ गई थी, जिसकी बाद में सर्जरी हुई. एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम उनकी इस मुश्किल घड़ी में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं.
Photo: Instagram @ms.dipika
शोएब ने अपना नया यूट्यूब व्लॉग रिलीज किया है, जिसमें वो और दीपिका हॉस्पिटल से बाहर आते नजर आए. एक्ट्रेस के हाथों पर सुई के निशान थे. उनका एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं.
Photo: Screengrab
डॉक्टर्स ने दीपिका को सलाह दी है कि वो हर महीने एक एमआरआई स्कैन कराए, ताकि उनकी तबीयत और बीमारी पर और ढंग से काम किया जाए. एक्ट्रेस का कहना है कि मेडिकल स्कैन अब उनकी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है.
Photo: Screengrab
एमआरआई रिपोर्ट्स के बारे में बताते हुए, शोएब-दीपिका ने कहा कि स्कैन के अंदर दो छोटे सिस्ट पाए गए हैं. दीपिका का कहना है कि उनके शरीर में जो सिस्ट मौजूद हैं, उनका तुरंत इलाज अभी मुश्किल है.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगले महीने उनका फिर स्कैन होगा, जिसमें सिस्ट की अपडेट ली जाएगी कि वो कितनी बढ़ी या कम हुई है. वहीं उनके पति शोएब का कहना है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू होने वाली है.
Photo: Screengrab
दीपिका को कई डॉक्ट्रस इम्यूनोथेरेपी की सलाह दे चुके हैं. इस ट्रीटमेंट के लिए वो हर 20 दिनों में हॉस्पिटल 4-5 घंटे के लिए जाएंगी, जहां उनका इलाज किया जाएगा. एक्ट्रेस और उनके पति इस चीज को काफी पॉजिटिव तरीके से ले रहे हैं.
Photo: Instagram @ms.dipika
दीपिका और शोएब का इस बीच ये भी कहना है कि वो बीमारी में इतने उलझ चुके हैं कि अपने बेटे रुहान को भी समय नहीं दे पा रहे. वो बताते हैं कि उनका बेटा भी इस बात को नोटिस कर रहा है, जिस चीज का उन्हें दुख है.
Photo: Instagram @ms.dipika
दीपिका और शोएब ये भी कह रहे हैं कि वो इस टेंशन भरे माहौल में भी अपने घर में खुशियां बरकरार रखने की कोशिश करते हैं. वो मानते हैं कि अगर उन्हें इस बीमारी से लड़कर जीत हासिल करनी है, तो खुशी भरा माहौल होना बहुत जरूरी है.
Photo: Screengrab