सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का एक स्टेटमेंट वायरल हुआ. इसमें उन्होंने कहा था कि करोड़ों ऑफर होने पर वो कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं.
वायरल वीडियो में अपूर्वा ने बोला था- 2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर. अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं.
अपूर्वा के इस स्टेटमेंट पर बवाल मचा. उन्हें बैशिंग मिली. इंटरनेट पर रेबेल किड को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अब विवाद पर विराम लगाते हुए उन्होंने माफी मांगी है.
अपूर्वा ने कैप्शन लिखा- 15-20 करोड़ कोई फेंक कर मुंह पर मारेगा, तो चुप रहने पर विचार कर सकती हूं. ये मेरा अपॉलिजी (माफी) वीडियो है.
वो कहती हैं- लोग सोचते हैं ये बंदी कुछ भी बोलती हैं. बोलने से पहले सोचती ही नहीं है. इसका कोई फिल्टर नहीं है.
''लेकिन क्या तुम लोगों को पता है मुझे कितना सोचना पड़ता है. मेरा दिमाग ओवर ड्राइव पर है. मेरा बोलने से पहले कितना कुछ फिल्टर करना पड़ता है.''
''क्योंकि मेरे दिमाग में बस ऊटपटांग ही चलता रहता है. जो मुझे और मेरे दोस्तों को फनी लगता है. लेकिन समाज में बोलने लायक बिल्कुल भी नहीं होता.''
''उन हजारों, करोड़ों बातों में से 1-2 बातें गलती से मेरे मुंह से निकल जाती हैं. क्योंकि आदमी कितना भी फिल्टर लगाए 100 प्रतिशत कीटाणु तो डिटॉल भी नहीं मार पाता.''
''लोग सोचते हैं मैं ये सब बातें प्लान करके बोलती हूं. लोग मुझे कैंसिल करेंगे तो कितना मजा आएगा. मगर सच ये है कि मुझे पता ही नहीं होता ये बातें लोगों को बुरी लगेंगी.''
अपूर्वा अपने बेबाक और बोल्ड बयानबाजी के लिए फेमस हैं. समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में जाकर भी रेबेल किड ने बोल्ड स्टेटमेंट दिया था. जिस पर हंगामा बरपा था.
All Photos: Instagram @the.rebel.kid